Tuesday, 3 November 2026

जिम्मेदारी - डॉ० उषा पाण्डेय 'शुभांगी'

जिम्मेदारी - डॉ० उषा पाण्डेय 'शुभांगी'

हर व्यक्ति को निभानी पड़ती है, अपनी जिम्मेदारी।
पिता का हाथ सर से हटते ही, बच्चे पर आ जाता है जिम्मेदारी का बोझ भारी।
जिम्मेदारी निभानी है, गिले शिकवा क्या करना।
अपनी जिम्मेदारी निभाना, सदा खुश रहना।
जिम्मेदारी आते ही, बच्चे वक्त से पहले बड़े हो जाते हैं।
कुछ लोग तो कम उम्र से ही, खुद को जिम्मेदारियों के बीच पाते हैं।
जिम्मेदारी सच्चे दिल से निभाना, जिम्मेदारियों से नहीं डरना।
जिम्मेदार व्यक्ति को ही जिम्मेदारियाँ दी जाती हैं, बस यही याद रखना।
जिम्मेदारी निभाते- निभाते कंधे थक जाते हैं।
कमर झुक जाता है, सर के बाल सफेद हो जाते हैं।
जीवन भर मनुष्य अपनी जिम्मेदारी निभाता है।
फिर भी सब को खुश नहीं रख पाता हैं।
हर आदमी की अपनी जिम्मेदारी होती है।
जिम्मेदारी अगर बड़ी हो, चैन से सोने नहीं देती है। 
डॉक्टर  जी जान से, अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं।
कभी-कभी ये खाना भी नहीं खाते हैं। 
हमारे सैनिक सीमा पर, अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। 
अपनी जान जोखिम में डाल, दुश्मन से हमें बचा रहे हैं। 
गुरु अपना फर्ज निभाते, शिष्य को ज्ञान देते हैं। 
उसके जीवन में उजाला भरतें, अंधकार हर लेते हैं।
सबसे बड़ी जिम्मेदारी तो प्रकृति निभाती है। 
नदिया खुद पानी पीती नहीं, औरों को पिलाती हैं।
पेड़ हमें फल देते, छाया भी देते हैं।
आज भी कई लोग, मुर्गे की बांग से उठते हैं।
जिम्मेदारी निभाना, कभी जिम्मेदारी‌ से पल्ला नहीं झाड़ना।
जिम्मेदार व्यक्ति 
ही सफल होता है, याद रखना।
मानव, तुम भी अपनी जिम्मेदारी निभाओ। 
पर्यावरण को बचाओ, पेड़ अधिक से अधिक लगाओ।
माता-पिता की सेवा करो, वृद्धाश्रम बंद करवाओ।
प्लास्टिक का उपयोग बंद करो, गंगा मां को प्रदूषित होने से बचाओ।
ईमानदारी से, निष्ठा से, काम करो, नैतिकता को मत छोड़ो। 
प्रेम, करुणा, दया का भाव मन में रखो, इर्ष्या, लोभ छोड़ो।
किसी को शारीरिक या मानसिक कष्ट मत पहुंचाओ।
देश के कानून का सम्मान करो,
समाज और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाओ।
सदा सही काम करो, परिश्रम से नहीं डरो।
उदास मत रहो, जो मिला है उसके लिए ईश्वर का आभार व्यक्त करो।

डॉ० उषा पाण्डेय 'शुभांगी'
स्वरचित
West Bangal 

पर्यावरण - संरक्षण - महाकवि डा अनन्तराम चौबे अनन्त

अंतरराष्ट्रीय हिन्दी साहित्य मंच हमारीवाणी 

साप्ताहिक प्रतियोगिता हेतु 
विषय.. पर्यावरण/ संरक्षण 

महाकवि डा अनन्तराम चौबे अनन्त जबलपुर 
कविता...

   पर्यावरण/ संरक्षण - महाकवि डा अनन्तराम चौबे अनन्त

पर्यावरण को सभी बचालो
पेड़ पौधे कुछ घर में लगा लो ।
शुद्ध हवा इनसे मिलती है ।
पेड़ पौधों को कटने से बचालो ।

मौसम चाहे जो भी हो
छांव पेड़ की मिलती है ।
फलदार पेड़ यदि है तो
फल भी खाने मिलते है ।

सारा सच गर्मी की तपती धूप 
से पेड़ की़ छांव  मिल जाये।
चलते हुए मुसाफिर को तपती
धूप में थोड़ी राहत मिल जाये।  

जीवन में एक ठांव चाहिये
रोटी कपड़ा मकान चाहिये ।
हवा पानी और धूप चाहिये
साफ सुधरा वातावरण चाहिये ।

पर्यावरण तो साफ चाहिये
बेटा, बेटी बच्चे  दो चाहिये ।
स्वच्छता और सफाई हो
हर घर में शौचालय चाहिये ।

गांव शहर रहो जहां भी हो
पर्यावरण बस साफ चाहिये ।
किसी का दम न घुटे कही भी
जीवन में सुख चैन चाहिये ।

भाईचारा बना रहे देश में
अमन चैन होना ही चाहिये ।
 पर्यावरण संरक्षण मना लो
एक पौधा घर में भी लगा लो ।

सुखमय जीवन जीना है तो
पेड़ पौधों को कटने से बचा लो ।
पर्यावरण जब शुद्ध रहेगा
जीवन अपना सुख मय कर लो ।

 
पृथ्वी के आंचल में रहकर
हम सबको जीवन मिलता है ।
सारा सच पृथ्वी सबकी माता है
सुख चैन यहां पर मिलता है ।

धरती को हम स्वच्छ रखें
ये फर्ज हमारा बनता है ।
पेड़ पौधे पृथ्वी में लगायें
जीवन सुख मय रहता है ।

किसान का जीवन खेतों में
जो अपनी  फसल उगाता है ।
कड़ी मेहनत खेतों में करता
अनाज पैदा भी वो करता है  ।

तरह तरह की खनिज सम्पदा
पृथ्वी के अन्दर भरी पड़ी है ।
पावन पवित्र नदियां बहती हैं
जो पृथ्वी की गोद में बहती हैं ।

शहर गांव में रहने वालों को
पानी नदियों से मिलता है ।
मनुष्य पेड़ पौधे जानवरों का
इन नदियों से जीवन चलता है ।

पेड़ पौधों को कभी न कांटों
पर्यावरण  सुरक्षित रहता है ।
खाने को फल इनसे मिलते हैं
सबका जीवन सुरक्षित रहता है।

फर्ज सभी को निभाना है 
जो अपना दायित्व समझते हैं ।
काम कोई मुश्किल नही है
जो फर्ज निभाना समझते हैं ।

बच्चों को भी माता पिता के
प्रति अपना फर्ज निभाना है ।
माता-पिता की सेवा करना 
सारा सच फर्ज निभाना है ।

रीति रिवाज बने पुरखों के
सबको इसे निभाना है ।
घर परिवार के साथ रहकर 
पुण्य का कार्य भी करना है ।

देश में जो नियम कानून बने हैं
उनका भी पालन करना है ।
न्याय कानून का पालन करके 
पर्यावरण/ संरक्षण फर्ज निभाना है ।

   महाकवि डा अनन्तराम चौबे अनन्त
    जबलपुर म प्र 

जिम्मेदारी - नन्दलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर

जिम्मेदारी - नन्दलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर

जिम्मेदारी अर्थात कर्तव्य दायित्व का बोध जो किसी भी व्यक्ति के व्यक्तित्व का निर्धारण करता है व्यक्तित्व का निर्धारण करता है जिम्मेदारियों का निर्वहन के तौर तरीको से होता है!
उदाहरण के लिए यदि देश के प्रधान मंत्री, मंत्री, प्रशासनिक अधिकारियों के व्यक्तित्व पर टिप्पणी सिर्फ उसके कार्य निष्पादन कि दक्षता, क्षमता कार्य प्रणाली, एवं निर्णय लेने कि क्षमता एवं लिए गए निर्णयों के पड़ने वाले दूरगामी, 
मध्यकालिक,अल्पकालिक प्रभावों पर निर्धारित होता है!समाज राष्ट्र समय के साथ चलता रहता है उसकी नियति है काल समय के साथ निरंतर चलना काल समय कि गति नित्य निरंतर को जो भी व्यक्ति अपनी उपस्थिति से नव आदर्श, चेतना कि जागृति करता है उसे समय समाज राष्ट्र अपने अतीत के संस्मरण मे संजोये वर्तमान को आदर्श प्रेरणा के रूप मे प्रस्तुत करता है तो भविष्य के पथ प्रकाश के आचार संघीता या आचरण स्वरूप मे प्रेषित क़र नव संस्कृति संस्कार का आवाहन करता है!
जिम्मेदारी एक एहसास है जिम्मेदारी योग्यता का निर्धारण का प्रासंगिक परिणाम है जिम्मेदारी ही वर्तमान कि परिभाषक अतीत का अंतर्मन एवं  विकास कि धुरी होती है जिम्मेदारीयों के निर्वहन मे महत्वपूर्ण तथ्य स्पष्ट एवं सार्वजनिक है सदैव सार्थक सकारात्मक सोच विचार व्यवहार एवं सात्विक व्यवहार आचरण ही जिम्मेदारी निर्वहन का प्रथम सूत्र है!
जिम्मेदारीयो के बहुत स्पष्ट है कि आत्मीक निष्पक्षता, निरपेक्षता निर्विकार क्षमता का प्रवाह एवं भवनाओं पर नियंत्रण कारगर होता है!
जिम्मेदारी के निर्वहन मे भवो कि संलीनता कि अनवरत आवश्यक है न कि विराम!
जिम्मेदारीयो के एहसास निर्वहन मे महत्वपूर्ण है संतुलित संयमित 
शांत चित्त कि अनिवार्यता है!
जिम्मेदारी बचपन मे विद्यालय जाने से शुरु होती है जहाँ अध्ययन के गुरूतर जिम्मेदारी का निर्वहन करना पढ़ता है ज़ब अध्ययन से विशिष्ट, अति विशिष्ट परिणाम प्राप्त करना ही सभ्य समाज राष्ट्र के निर्माण मे स्वंय कि निर्धारित भगीदारी को पूर्णता संपूर्णता के व्यक्ति व्यक्तित्व को 
प्रचारित प्रसारित करता हुआ राष्ट्र समाज समय के समक्ष एक असाधारण चुनौती को प्रस्तुत करता है!!

नन्दलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर 
गोरखपुर उत्तर प्रदेश!!

कुल्हाड़ी में लकड़ी हमारी पिरोई हुई है - डाॅ० योगेश सिंह धाकरे "चातक"

कुल्हाड़ी में लकड़ी हमारी पिरोई हुई है - डाॅ० योगेश सिंह धाकरे "चातक"
——————————————————

पर्यावरण की रक्षा तो,
तेरा धर्म होना चाहिये ।
शत्रु कोई भी हो.....तेरा
तरू तो मित्र होना चाहिये ।

जीवनदाता है सभ्यतायों के,
इनके संरक्षण पर सवाल है ।
यें ही प्राण वायु के दाता हैं,
अस्तित्व पर ही तलवार है ।

प्राणवायु भी इनकी..
बिना मूल्य की दी हुई है ।
किन्तु कुल्हाड़ी मे लकड़ी,
हमारी  ही पिरोई हुई है ।

हमारी साँसे जो चल रही है..
इनका ही तो उपकार है ।
प्राणवायु सहित अन्न से ही
जीवित समूचा संसार है ।

विनाश करा है वसुधा का..
जल थल नभ दुषित कर ।
बस दोहन कर पाया है तू
धरा  को  प्रदूषित  कर ।

तेरी चाहतों का अन्त नही, 
तुने किसी को नही छोड़ा है ।
प्रकृति हमारी शुभचिंतक थी,
हर मिथक को इसने तोड़ा है ।

करोना में कृत्रिम हवा के लिये,
कितनी व्यापक मारा मारी थी !
उन्होंने भी बहुत सिर पीटे थें..
जिनकी जेंबे अथाह भारी थी !!

एक पेड़ से जलाया जाता है.
तुझे मोक्ष की प्राप्ति के लिये !
मोक्षदाता को क्या दे पाता है..
तू मोक्ष के परिपेक्ष के लिये !!

मोक्ष पाता है प्राणवायु पाता है
रे मानव फिर भी नही अघाता है
हर तरह से, दोहन कर लेता है
पर तू,प्यार क्यों नही दें पाता है

————————————————
रचयिता....
डाॅ० योगेश सिंह धाकरे "चातक"
{ओज कवि} अलिराजपुर  म. प्र
@ सर्वाधिकार सुरक्षित...©®
————

सुरक्षा - संजय वर्मा "दृष्टि "

सुरक्षा - संजय वर्मा "दृष्टि "

डरी -डरी सी दहशत से भरी जिन्दगी
पग -पग पर  भय से भरी जिन्दगी
मुड -मुड सी पलट से  भरी जिन्दगी
सूनी राहों पर दबोची जा रही जिन्दगी।

हैवानियत  से सनी जा रही जिन्दगी
हर चौराहों पर अब चीख रही जिन्दगी
चीखों को रोकों जरा, हैरान है जिन्दगी
दुष्कर्मियों पर कसों फंदा रो रही जिन्दगी।

रेप पीड़ित की सिसकती रही जिन्दगी
सुरक्षा की मदद सबसे मांग रही जिन्दगी
कलयुग भी हैरान देख ये दुःख भरी जिन्दगी
गुहार किससे करे ढूंढ़ रही आंसू भरी जिन्दगी।

स्तब्ध है सारी दुनिया देख लाचार भरी जिन्दगी
बेटियों की ये दशा कहा गई सुरक्षा भरी जिन्दगी

फांसी की सजा मिले ये इंतजार कर रही जिन्दगी

बिना भय के रहे लड़कियां ,दुआ मांग रही जिंदगी। 

संजय वर्मा "दृष्टि 

Monday, 2 November 2026

पर्यावरण - सौरभ पाण्डेय 'आशु

पर्यावरण - सौरभ पाण्डेय 'आशु 

पर्यावरण अर्थात हमारे चारों ओर का आवरण चारों दिशाओं में यह आवरण छाया हुआ हैl आज से कई साल पहले बात की जाए तो शायद हमारा पर्यावरण सुरक्षित है, आज वह धीरे-धीरे सुरक्षा खत्म होती जा रही क्योंकि हम इसे सुरक्षा दे ही नहीं पा रहे हैं हमारे पास समय ही नहीं क्योंकि हम अपने जीवन शैली में इतने व्यस्त हो चुके हैं कि हम भूल चुके हैं, यह पेड़ पौधे यह पहाड़ यह नदियां आज असुरक्षा की धीरे-धीरे अग्रेसर  होती जा रही है यह कोई बताने वाली चीज नहीं है यह हमारे चारों तरफ विद्यमान है दूसरी बात सरकार का ही काम नहीं हमारी भी कोई जिम्मेदारी बनती है क्यों हम भूलते जा रहे हैं यही हमारा जीवन है जब तक उनकी सुरक्षा का दायित्व नहीं लेंगे तो हम जीवन पर्यंत असुरक्षा ही महसूस करेंगे  l                                                                          

प्रत्येक व्यक्ति को इसके लिए भी समय निकालना पड़ेगा अपने साथ-साथ लोगों को भी जागरूक करना पड़ेगा इसका एक निस्तारण  यही है ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधे लगाए नदियों को गंदा ना करें,आसपास के जानवरों को सुरक्षा दें प्लास्टिक का काम से कम क्योंकि जिस दिन इनका संतुलन गड़बड़ा हुआ उसे दिन ग्लोबल वार्मिंग तो बढ़ेगी धीरे-धीरे कई आपदाओं को भी लेकर आएगी हमें पता है प्राकृतिक आपदा कोई झेल नहीं सकता है और आने पर से कोई रोक नहीं सकता यह भी हमारी दिनचर्या का एक अभिन्न अंग है कब तक इसे भागते रहेंगे आने वाली नई पीढ़ियां को यह बात जरूर सिखाएं पाठ पुस्तक में से पढ़कर छोड़ ना दे उसे अपने जीवन शैली में अपनाये क्योंकि हमारे आसपास की प्राकृतिक हैं तो हम हैं यह हमारे जीवन का एक विचार बिंदु है क्योंकि इन्हीं से हमारी सुबह है और इन्हीं से हमारी शाम l


सौरभ पाण्डेय 'आशु 
'सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश

प्लास्टिक उपयोग बंद करें - गंगा शरण पासी

प्लास्टिक उपयोग बंद करें - गंगा शरण पासी 

पर्यावरण को बचाने के लिए प्लास्टिक के उपयोग पर प्रतिबंध लगाना आज के समय की सबसे बड़ी जरुरत बन चुका है। प्लास्टिक एक ऐसा गैर बायोडिग्रेडेबल पदार्थ हैं,जिसे पूरी तरह से मिट्टी में मिलने में सैकड़ों साल लग जाते हैं। वर्तमान में इसका अंधाधुंध इस्तेमाल हमारे पूरे ईकोसिस्टम के लिए एक गम्भीर खतरा बन गया है। क्योंकि इससे मिट्टी की बर्बादी,जल प्रदूषण व समुद्री जीवन के लिए खतरा बढ़ते ही जा रहा है। पानी ही जीवन है,पानी जब अशुद्ध हो जायेंगी तो मानव का जीवन भी खत्म हो जायेगा, इसलिए हमें आज ही पर्यावरण संरक्षण पर विशेष ध्यान देना हैं। और हर खाली जगहों पर पेड़ पौधे लगाने हैं,तथा प्लास्टिक का उपयोग बंद करवानें है।आज हम पर्यावरण का संरक्षण करने के लिए वचन लेना चाहिए। क्यों कि यह हमारे जीवन को खत्म कर देंगी,पानी, भोजन जब अशुद्ध हो जायेगा तो हम सबका जीवन ख़तरे में पड़ जायेगा।
लेखिका डा गंगा शरण पासी छत्तीसगढ़ राज्य से

गंगा शरण पासी 
छत्तीसगढ़

मानव और पर्यावरण संरक्षण " - नाम - एम. एल. नत्थानी

मानव और पर्यावरण संरक्षण " - नाम - एम. एल. नत्थानी

" अंतरराष्ट्रीय हिन्दी साहित्य मंच "
****************
 ( मेरी कलम मेरी पहचान )
सत्र :- 353
प्रतियोगिता का विषय -
 ( पर्यावरण, भविष्य, सिंगलयूज प्लास्टिक, प्रतिबंध, भागीदारी, संरक्षण, जिम्मेदारी, सुरक्षा )
---------------------
विधा - पद्य ( कविता )
कविता का शीर्षक -

" मानव और पर्यावरण संरक्षण " - नाम - एम. एल. नत्थानी
****************

आधुनिक जीवनशैली में 
मानव ने सुख चैन खोया 
प्रकृति से खिलवाड़ कर 
पर्यावरण संरक्षण खोया 

जिंदगी के हिसाबों जैसी 
ऋतुएं हिसाब करती है 
पर्यावरण असुंतलन से ही 
प्रकृति खराब करती है 

भूगर्भ की कोख में लावा 
सदा ही प्रवाहित होता है 
पर्यावरण का असंतुलन 
जैसा ही कदाचित होता है 

भूस्खलन और हिमपात से 
प्राकृतिक आपदा होती है 
संसाधनों के दोहन से ही 
मानव पर विपदा होती है 

कभी मैदानी भूभागों पर 
प्रचंड गर्मी तो बरसती है 
लेकिन बर्फीले पहाड़ों पर 
सर्द हवाएं तो मचलती है 

ऋतुओं का लेखा-जोखा 
मनुष्य का बही - खाता है 
कर्म बीज की खाद जैसी 
पर्यावरण का फल पाता है

धरती मां की अश्रु धारा को 
मानव समझ नहीं पाया है 
शायद खुद दुख सहकर भी 
प्रकृति संरक्षण को निभाया है 

पद्य ( कविता ) के रचनाकार का विवरण -
****************

नाम - एम. एल. नत्थानी

प्लास्टिक छोड़ो, प्रकृति से नाता जोड़ो - डॉ अनुपमा वर्मा "हेमा "

प्लास्टिक छोड़ो, प्रकृति से नाता जोड़ो - डॉ अनुपमा वर्मा "हेमा "

🏵️उपशीर्षक : 
🌿 प्रकृति की पुकार — भविष्य की ज़िम्मेदारी 🌿
धरती माँ की आँखों में, आज नमी-सी छाई है,
मानव की ही भूलों ने, कैसी विपदा लाई है।
नदियों में विष घुलता जाए, सूनी हुई हरियाली,
प्लास्टिक के इस जाल ने, बिगाड़ी जग की लाली।
कहाँ गए वे निर्मल झरने, कहाँ गई वह छाँव,
कहाँ गए वन-पर्वत सुंदर, कहाँ गए वे गाँव?
पक्षी व्याकुल, पशु हैं घायल, सागर भी लाचार,
कूड़े में दम तोड़ रहा है, जीवन का संसार।
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक पर, अब प्रतिबंध लगाएँ,
कपड़े के थैले अपनाकर, नव परिवर्तन लाएँ।
कागज़, मिट्टी, बाँस के साधन, फिर से अपनाएँ,
धरती के आँचल को मिलकर, स्वच्छ-स्वस्थ बनाएँ।
केवल कानूनों से कब तक, होगा जग कल्याण?
जब तक जन-जन में न जागे, कर्तव्य का ज्ञान।
बच्चे, बूढ़े, युवा सभी, लें संरक्षण की ठान,
हर घर, हर आँगन से गूँजे, पर्यावरण का गान।
नदियाँ केवल जलधारा नहीं, जीवन की हैं रेखा,
वृक्ष नहीं केवल लकड़ी हैं, इनसे साँसें देखा।
बूँद-बूँद जल बचाना है, पेड़ों को अपनाना है,
आने वाली पीढ़ी को, सुंदर कल दिलाना है।
आज अगर हम मौन रहे तो, कल पछताएँगे,
सूखी धरती, दूषित अम्बर, किसको दिखलाएँगे?
आज उठाएँ कदम अगर हम, कल मुस्काएगा,
फिर से अपना नीला अम्बर, धरती को सजाएगा।
नन्हे-नन्हे कदम हमारे, बड़ा बदलाव लाएँ,
मिल-जुलकर भागीदारी से, नव इतिहास बनाएँ।
प्रकृति की रक्षा करना ही, सच्चा धर्म हमारा,
स्वच्छ धरा और निर्मल अम्बर, हो अधिकार हमारा।
कलम मेरी अब मौन नहीं है, सच का दीप जलाएगी,
प्लास्टिक मुक्त धरा की खातिर, जन-जागृति फैलाएगी।
आओ मिलकर शपथ ये लें, कर्तव्य निभाएँगे,
धरती माँ की गोद को फिर, स्वर्ग समान बनाएँगे।
🌱 न प्लास्टिक का अत्याचार हो, न प्रकृति पर वार हो,
🌱 हर जीवन सुरक्षित हो, हरित धरा का संसार हो।
🌱 आज बचाएँ पर्यावरण, कल सुरक्षित होगा जहान,
🌱 प्रकृति बचेगी, तभी बचेगा, मानव का अभिमान!
 मेरी कलम मेरी पहचान —
प्रकृति का संरक्षण ही, मानवता का सम्मान!

डॉ अनुपमा वर्मा "हेमा "
Punjab 

वक्त की जंजीर ने - रजनी श्री बेदी

वक्त की जंजीर ने - रजनी श्री बेदी 

वक्त की जंजीर ने.. जकड़ा है मुझको इस कदर,
कैद हूं,पिंजरा खुला है..
उड़ने की ताकत नहीं।

उड़ गई तो लौट के.. आऊंगी फिर इस कैद में,
जख्मी पंखों से उड़ाने.. भरने की ताकत नहीं।

चहचहाना छोड़ा था.. अपनों में दुश्मन देख कर,
बोझ है रिश्तों का अब बस.. लड़ने की ताकत नहीं।

खुद से शिकवे मै करूं.. और हंस भी दूं नसीब पे,
दर्द का दरिया भरा है.. डूबने की ताकत नहीं।

पत्थर सी आँखें, जड़ हृदय.. और बेजान सा है तन मेरा।
इस दर्द को पहचान के.. 
अब कहने की ताकत नहीं।

पिंजरे में अपने गुम हूं मैं ..बची नहीं अब ख्वाहिशें,
खुद को कैसे और छल लूं.. छलने की ताकत नहीं।

वाह छला क्या खूब खुद को..रूह भी हंसने लगी,
खोई रजनी.. रजनी में भी .. ढूंढने की ताकत नही।

रजनी श्री बेदी
Rajasthan 

Sunday, 1 November 2026

संरक्षण - वरिष्ठ कवि सुरेश कंठ

संरक्षण - वरिष्ठ कवि सुरेश कंठ

         ******  ×  *****
 प्रकृति हमारी अनमोल धरोहर
 इसकी रक्षा  करना  है मनोहर

 पेड़  -  पौधा   का  सम्मान  करें
 हरियाली का काफी गुणगान करें

 जल संरक्षण है बहुत जरूरी 
 इसके बिन हर  खुशी अधूरी 

नदियों   को   निर्मल  रहने  दें
 जलधारा को अविरल बहने दें 

 वायु प्रदूषण  को  दूर  भगाएं 
 स्वच्छ हवा का सुख अपनाएं 

पशु - पक्षियों की रक्षा हो 
सबके जीवन में सुरक्षा हो

वन कटने से उसे रोक लगाएं
नए - नए पौधे  जरूर लगाएं

 मिट्टी का भी मान  को बढ़ाएं 
 उर्वर धरती को निश्चित बचाएं 

संस्कृति का संरक्षण करें 
सरकारों का संवर्धन करें 

भाषा, साहित्य का हो सम्मान
 इनसे बढ़ता है  देश  का मान 

ऐतिहासिक  धरोहर  बचाएं 
अपनी पहचान अमर बनाएं 

संविधान के मूल्यों का ज्ञान 
लोकतंत्र  की  यही  है शान 

मानवता  का   करें  संरक्षण 
प्रेम बने जीवन का आभूषण 

बालक,वृद्धि सभी सुरक्षित हों 
नारी के  अधिकार संरक्षित हों 

पर्यावरण का रखें विचार 
स्वच्छ बने  अपना संसार 

प्लास्टिक का उपयोग घटाएं 
कचरे का सही प्रबंधन बनाएं 

ऊर्जा  की  बर्बादी  को पहले रोकें 
बिजली की हर किरण को संजोएं 

धरती मां का कर्ज चुकाएं
आने  वाली  पीढ़ी बचाएं 

संरक्षण केवल बात नहीं है 
जीवन  की बड़ी सौगात है 

 मिलकर अपना फर्ज निभाएं
 सुंदर  भविष्य  सभी  बनाएं 

 बूंद -  बूंद  से सागर बनता 
 छोटा प्रयास बड़ा फल देता

 जीव- जगत का रखें ख्याल
 तभी बनेगा जीवन खुशहाल 

प्रकृति   से   है अपना  नाता 
इसके बिन अस्तित्व न भाता

 संरक्षण का दीप यहीं जलाएं
 जन - जन  में चेतना फैलाएं

 आज  बचाएं  वन  और  पानी 
 कल होगी खुशियों की कहानी 

 स्वार्थ छोड़कर आगे आएं 
 धरती  का  वैभव  लौटाएं 

 कर्तव्य का संकल्प उठाएं
 संरक्षण का  धर्म  निभाएं 

 यही प्रगति का सच्चा दर्शन
 जीवन का  आधार संरक्षण 

आओ  मिलकर करें प्रणाम 
प्रकृति बचाना अपना काम 

वरिष्ठ “कवि कंठ“ का कहना 
सही  बात  सभी  का  सुनना 
       —---  जय हिंद  —---

रचयिता-  वरिष्ठ कवि सुरेश कंठ,
       बथनाहा, अररिया, बिहार।

किसान की बेटी: मिट्टी की पुकार - कल्याणी शंकर दुधबले

 किसान की बेटी: मिट्टी की पुकार - कल्याणी शंकर दुधबले

मैं एक सीधे-साधे किसान की बेटी हूँ, और रोज़ अपने पिता का वो गहरा दुख देखती हूँ,
जब वो पसीने से सींची धरती पर, कंक्रीट और कचरे का यह बढ़ता हुजूम देखती हूँ।
जिस माटी से मेरे पिता ने हम सबको पाला, आज वो ज़हरीली हो रही है,
बदलते पर्यावरण और सूखी फसलों को देख, उनकी आँखें रातों को सोती नहीं हैं।
वो दिन-रात खेतों में खटकर, अन्न से सबका पेट भरते हैं,
पर इंसानों की इस लापरवाही से, वो अपने बच्चों के भविष्य की चिंता करते हैं।
खेतों की मेढ़ों और नदियों के किनारे, जो प्लास्टिक का अंबार लग रहा है,
उसी सिंगल-यूज की जानलेवा लत से, मेरे पिता का हर सपना बिखर रहा है।
फसलों को निगलते इस प्लास्टिक पर, अब करारा वार करना होगा,
सरकार के इस पूर्ण प्रतिबंध को, हम सबको मिलकर स्वीकार करना होगा।
यह लड़ाई सिर्फ कागज़ों पर नहीं, हमें खेतों और गलियों तक ले जानी है,
देश के हर एक नागरिक को इसमें, अपनी सक्रिय भागीदारी निभानी है।
मेरे अन्नदाता पिता की मेहनत और इस पावन प्रकृति का, हमें मिलकर संरक्षण करना है,
तभी इस झुलसती हुई सुंदर धरा में, फिर से खुशहाली का नया रंग भरना है।
मिट्टी को बंजर होने से बचाना, यह केवल किसी एक का काम नहीं, हम सबकी है ज़िम्मेदारी,
तभी थमेगी प्रदूषण और विनाश की, यह चुपचाप पैर पसारती बीमारी।
हवा, अमृत नीर और खेतों की माटी की, समय रहते कर लो सुरक्षा,
किसान के आंसुओं को पोंछकर, आज कर लो इस पूरी कायनात की रक्षा।
उठो! एक किसान की बेटी की आवाज़ सुनो, एक नया संकल्प सजाना है,
प्लास्टिक मुक्त इस पावन धरा को, फिर से सोने की चिड़िया बनाना है

Name : Kalyani Dudhbade
कल्याणी शंकर दुधबले