जिम्मेदारी - नन्दलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
जिम्मेदारी अर्थात कर्तव्य दायित्व का बोध जो किसी भी व्यक्ति के व्यक्तित्व का निर्धारण करता है व्यक्तित्व का निर्धारण करता है जिम्मेदारियों का निर्वहन के तौर तरीको से होता है!
उदाहरण के लिए यदि देश के प्रधान मंत्री, मंत्री, प्रशासनिक अधिकारियों के व्यक्तित्व पर टिप्पणी सिर्फ उसके कार्य निष्पादन कि दक्षता, क्षमता कार्य प्रणाली, एवं निर्णय लेने कि क्षमता एवं लिए गए निर्णयों के पड़ने वाले दूरगामी,
मध्यकालिक,अल्पकालिक प्रभावों पर निर्धारित होता है!समाज राष्ट्र समय के साथ चलता रहता है उसकी नियति है काल समय के साथ निरंतर चलना काल समय कि गति नित्य निरंतर को जो भी व्यक्ति अपनी उपस्थिति से नव आदर्श, चेतना कि जागृति करता है उसे समय समाज राष्ट्र अपने अतीत के संस्मरण मे संजोये वर्तमान को आदर्श प्रेरणा के रूप मे प्रस्तुत करता है तो भविष्य के पथ प्रकाश के आचार संघीता या आचरण स्वरूप मे प्रेषित क़र नव संस्कृति संस्कार का आवाहन करता है!
जिम्मेदारी एक एहसास है जिम्मेदारी योग्यता का निर्धारण का प्रासंगिक परिणाम है जिम्मेदारी ही वर्तमान कि परिभाषक अतीत का अंतर्मन एवं विकास कि धुरी होती है जिम्मेदारीयों के निर्वहन मे महत्वपूर्ण तथ्य स्पष्ट एवं सार्वजनिक है सदैव सार्थक सकारात्मक सोच विचार व्यवहार एवं सात्विक व्यवहार आचरण ही जिम्मेदारी निर्वहन का प्रथम सूत्र है!
जिम्मेदारीयो के बहुत स्पष्ट है कि आत्मीक निष्पक्षता, निरपेक्षता निर्विकार क्षमता का प्रवाह एवं भवनाओं पर नियंत्रण कारगर होता है!
जिम्मेदारी के निर्वहन मे भवो कि संलीनता कि अनवरत आवश्यक है न कि विराम!
जिम्मेदारीयो के एहसास निर्वहन मे महत्वपूर्ण है संतुलित संयमित
शांत चित्त कि अनिवार्यता है!
जिम्मेदारी बचपन मे विद्यालय जाने से शुरु होती है जहाँ अध्ययन के गुरूतर जिम्मेदारी का निर्वहन करना पढ़ता है ज़ब अध्ययन से विशिष्ट, अति विशिष्ट परिणाम प्राप्त करना ही सभ्य समाज राष्ट्र के निर्माण मे स्वंय कि निर्धारित भगीदारी को पूर्णता संपूर्णता के व्यक्ति व्यक्तित्व को
प्रचारित प्रसारित करता हुआ राष्ट्र समाज समय के समक्ष एक असाधारण चुनौती को प्रस्तुत करता है!!
नन्दलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
गोरखपुर उत्तर प्रदेश!!

No comments:
Post a Comment