गणतंत्र दिवस - संविधान - पदमा तिवारी दमोह
आर्यावर्त है देश हमारा,
गणतंत्र दिवस मनाते हैं।
करके नमन संविधान को,
तिरंगा हम फहराते हैं।।
अनेकता में एकता,
यही हमारी है पहचान।
मिलजुल कर रहते सभी
भारत माता की है संतान।
देश हमें प्राणों से प्यारा,
इस पर जान गंवाते हैं।।
करके नमन संविधान को,
तिरंगा हम फहराते हैं।।
प्रेम के धागे में बांधे,
अपने देशवासियों को।
बढ़ करके हम हाथ मिलाते,
बच्चे बूढ़े और जवानों को।।
नहीं किसी से डरते हैं,
आगे कदम बढ़ाते हैं।।
करके नमन संविधान को,
तिरंगा हम फहराते हैं।।
अथक प्रयासों से हमने,
आजादी पाई थी।
अनगिनत वीर शहीदों ने,
अपनी जान गंवाई थी।।
वीर शहीदों की गाथाएं,
हम इतिहासों में गाते हैं।।
करके नमन संविधान को
तिरंगा हम फहराते हैं।।
न झुका है ना झुकने देंगे,
सिर गिरिराज हिमालयका।
प्यारा है ये वतन हमारा,
मिटाएंगे बीज नफरतों का।।
अमर रहे गणतंत्र हमारा,
संदेश यही फैलाते हैं,
करके नमन संविधान को।
तिरंगा हम फहराते हैं।।
@पदमा तिवारी दमोह मध्य प्रदेश

No comments:
Post a Comment