Wednesday 8 November 2023

प्रधानमंत्री - डॉ० अशोक

 























प्रधानमंत्री

यह एक यश का सम्मान है,
सर्वश्रेष्ठ संस्कार को,
हृदय तल से प्रणाम है।
प्रधानमंत्री देश की आवाज और आभा हैं,
सबको नजदीक से देखने वाला,
सबसे प्रखर पहचान है,
इस कारण कहलाता गृहशोभा हैं।
यहां समावेशी विकास की बातें,
हृदय पुष्प से की जाती है,
खुशियां और सुकून देने वाली ताकत बनकर,
सबके करीब आतीं हैं।
प्रधानमंत्री नहीं देश के प्रधान सेवक हैं,
राष्ट्रीय उपलब्धियों को,
आगे बढ़ाने में सबसे आगे रहने वाले उत्प्रेरक है।
यहां इनके नेतृत्व में,
समरसता और विविधता में एकता की बातें,
सर्वथा की जाती है,
खुशियां और सुकून देने में,
सबसे पहले आकर दुनिया में यह कला,
सबको सिखलाना ही इनके नेतृत्व में,
अक्सर देखी जाती है।
प्रधानमंत्री समस्त जनजन के लिए स्वीकार्य है,
पृथ्वी पर ईश्वरीय वरदान है,
यहां सबका उज्जवल भविष्य में,
एक दृष्टि मिलेगी का प्रमाण है,
सबमें अपनत्व विवेक और विश्वास का,
यहां दिखता सटीक अहसान है।
प्रधानमंत्री देश के सर्वोच्च सम्मान हैं,
हम-सब को इनपर खूब अभिमान है।
यहां सुचिता और सुकून को सदैव मिलता है पूर्ण सम्मान,
समस्त देशवासियों  को रहता है अभिमान है।
प्रधानमंत्री देश की धरोहर है,
हमारे दिल में बसे हुए पवित्र सरोवर है।
यह देश की आन बान और शान है,
दुनिया भर में इनकी अलग पहचान है।
यह राष्ट्रीय सम्मान हैं,
हमें अपने प्रधानमंत्री पर अभिमान है।

डॉ० अशोक, पटना,बिहार


No comments:

Post a Comment