Thursday, 1 January 2026

विश्वास - पदमा तिवारी


विश्वास - पदमा तिवारी 

सारा सच प्रतियोगिता 

विश्वास वो धागा  है,
जो सबको जोड़े रखता है।
विश्वास पर कायम संसार,
वश में सबको करता है।।

निराशा से दूर रहकर,
मन में आश रखते हैं।
मनोबल को ऊंचा रख,
लक्ष्य को हासिल करते हैं।।

हो आत्मविश्वास अडिग,
राहें सुगम होती हैं।
जीवन के कुरुक्षेत्र में, 
सफलता तभी मिलती है।।

निशा के बाद होती भोर,
यही प्रकृति का नियम है। 
ऊंचा मनोबल ही,
उज्जवल भविष्य के कदम हैं।।

सारा सच है यही है,
सोना तपकर निखरता है।
ठोकर खाने के बाद, 

तम के बीच जुगनू सा चमकता है।।
सर्वाधिकार सुरक्षित

पदमा तिवारी 
दमोह मध्य प्रदेश

#HamariVani #हमारीवाणी #SaraSach #सारासच 
#Kavita #कविता #Sahitye #साहित्य #Poet #काव्य 

No comments:

Post a Comment