Monday, 12 January 2026

बाढ़ - गोरक्ष जाधव

 
बाढ़ - गोरक्ष जाधव

बाढ़ और बारिश
जल  भराव
स्कूल बंद....

घर में तालाब
तालाब में नाव
जिंदगी का दांव
आसमानी आफत मुश्किल में जान

क़ुदरत का गुस्सा
त्राहिमाम
मूसलाधार बारिश
गाँव- गाँव शहर-शहर
बाढ़ का कहर.....

क्या आम क्या खास
सभी पानी से परेशान
ऐ कैसी आफत है 
आसमानी साजिश..…

बारिश का कहर 
गाँव-गाँव हर शहर
भीगी-भीगी जिंदगी
हर आँख है नम
अपनों के खोने का गम...

कोहराम,त्राहिमाम,
पुल उखड़े बहने लगे
बाढ़ का विकराल रूप
नालों-नदियों में है उफान
बहा ले गई हर सामान...

पानी  प्यास 
भूख की आग
मजबुरी,बेबसी 
सरकार की आधी-अधूरी मदद
दर्द ही दर्द ......

बादलों का फटना
पल में मलबे के नीचे दबना
बेबस है इंसान
आफत में जान

जल का प्रहार
सैलाब ही सैलाब
बाढ़ बाढ़ बाढ़....
इंसान परेशान....

गोरक्ष जाधव
मंगलवेढा, महाराष्ट्र

No comments:

Post a Comment