Tuesday, 25 March 2025

महंगा - संजय वर्मा "दृष्टि "


 महंगा - संजय वर्मा "दृष्टि "

#हमारीवाणी #hamarivani #सारासच #sarasach #sarasachh

https://sarasach.com/?p=327

जमाना महँगा होगया
इसे देख आम आदमी हो जाता 
हक्का -बक्का 
खुशियों में नहीं बाँट पाता 
मिठाई 
जब होती ख़ुशी की खबर 
बस अपनों से कह देता 
तुम्हारे मुंह में घी शक्कर।  

दुःख के आंसू पोछने के लिए
कहाँ से लाता रुमाल ?
दूसरों के कंधे पर सर रखकर 
ढुलका देता अपने आँसू। 

सरपट दौड़ती जिंदगी 
और बढता महंगा जमाना के सामने
 खुद को बोना समझने लगा 
और आंसू भी छोटे पड़ने लगे 
वो पार नहीं कर पाता  सड़क 
जहाँ उसे पीना है
निशुल्क प्याऊ से ठंडा पानी 
शुष्क कंठ लिए इंतजार करता 
जब थमेगी रप्तार तो 
तर  कर लूंगा शुष्क कंठ।

अब उसे सड़क पार करने का 
इंतजार नहीं 
इंतजार है मंहगाई कम होने का 
ताकि बांट सके खुशियों में 
अपनों को मिठाई।

संजय वर्मा "दृष्टि "
१२५ ,बलिदानी भगतसिह मार्ग 
जिला -धार (म.प्र )

#Lterature #साहित्य #Sahitya
#Poetry #
कविता #Kavita
#Novel #
उपन्यास #Upanyas
#ShortStory #
लघुकथा #LaghuKatha
#Essay #
निबंध #Nibandh
#Biography #
जीवनी #Jeevani
#Autobiography #
आत्मकथा #Atmakatha
#Fiction #
कल्पना #Kalpana
#Author #
लेखक #Lekhak
#Poet #
कवि #Kavi
#Irony #
व्यंग्य #Vyangya
#LiteraryCriticism #
साहित्यिकआलोचना #SahityikAlochana
#Genre #
विधा #Vidha #Narrative #कथा #Katha

No comments:

Post a Comment

परिचय - सपना