Friday, 8 May 2026

श्रमकर्ता - कमल धमीजा

श्रमकर्ता - कमल धमीजा 

धूप भी चलती रही छाॅंव भी चलती रही l
संग -संग गृहस्थी की नाव भी चलती रही  ll 

ख़्वाब मेरे साथ- साथ चल पड़े मेरे गाॅंव से l
बेफिक्र हूँ चाहे छाले पड़ जाएं मेरे पाॅंव में ll

ऑंखों में सपने सजाकर चल पड़ी हूंँ राह में l
 दो वक्त की रोटी कमाने की इस चाह में ll

मजदूर की बेटी हूँ श्रम से मैं घबराती नहीं l
बोझ कितना भी हो सिर  पर मैं डर जाती नहीं ll

हौसलों की रोशनी उम्मीदों से मेरी भरी l
सभी वो संभाल लेगा खुद आकर मेरा हरी l

@स्वरचित मौलिक अधिकार रचना
कमल धमीजा
फरीदाबाद--हरियाणा

No comments:

Post a Comment