Friday 24 February 2023

दशहरा - पदमा तिवारी दमोह

 
























विषय दशहरा

आज दिवस पावन आया
मिलजुल कर सब बांटो प्यार।
राम रावण की युद्ध में
असत्य पर सत्य की विजय  अपार।।

काम क्रोध होते दुश्मन
रावण का मान घटाया।
दशानन की अहंकार ने
वंश का है नाश कराया।।

मानव के भीतर का दुर्गुण
सारी अच्छाई मिटा देता।
काम क्रोध की लोलुपता
पापों को बढ़ावा देता।।

दशहरे के पुनीत पर्व पर
बुराई पर अच्छाई का जश्न मनाते हैं।
रावण के पुतले का दहन कर
आज उत्सव सभी मनाते हैं।।


शिक्षा मिलती है हमको
बुरी सीख है खोटा कर्म।
शिक्षक का क्या जाएगा
जाता है  खुद का धर्म।।

पदमा तिवारी दमोह मध्य प्रदेश

No comments:

Post a Comment