Friday 12 January 2024

कानून - डॉ ०अशोक

 


कानून

यह नियम संहिता है,
धरती पर उपकार है
मजलूमों पर प्यार बांटने का,
सबसे खूबसूरत उपहार है।

शान्ति सुरक्षा व अपराध उन्मूलन,
इसके सब खूबसूरत रंग है।
इसकी उत्पत्ति हुई तो,
यह देती उमंग तरंग है।

यह शान्ति और आनन्द से,
लबालब भरा हुआ संसार है।
खूबसूरत संस्कार में शामिल,
उत्कृष्ट एक आभार है।

सारा सच है तो यह रंग हमेशा,
दुनिया में बना हुआ रहेगा।
आपसी सम्बन्धों में निकटता को,
धारा की रूकावटों से सदैव,
यह कानून सदैव दूर करेगा।

खूबसूरत संस्कार में शामिल,
कानून और व्यवस्था एक उन्नत प्रयास है।
प्रगति और विकास यात्रा में शामिल,
सबसे खूबसूरत अहसास है।

सामाजिक समरसता को,
आगे बढ़ाने में सबसे आगे रहता है।
प्रेम और विश्वास से भरपूर,
सदैव सराबोर हो एक यादगार,
पल का निर्माण कराने में मदद करता है।

व्यवहार को नियंत्रित व संचालित,
करते हुए आगे बढ़ने की,
अद्भुत नसीहत देती है।
कानून और न्याय पाने में,
यही वजह सबमें अपनत्व और प्यार से,
भरपूर खुशियां भर देती है।

डॉ ०अशोक,पटना,बिहार

No comments:

Post a Comment