Friday 19 January 2024

प्राण प्रतिष्ठा है मर्यादा के पावन नाम की - डाॅ.योगेश सिंह धाकरे "चातक"

 


प्राण प्रतिष्ठा है मर्यादा के पावन नाम की !! 
————————————————————

संस्कृति  शास्त्रो मे अयोध्या,राम की जन्मोस्थली है ।
सूर्यवंश के पुरोधा,भागीरथ राम की कर्मोस्थली है ।।

पाँच सौ साल में 76 बार आक्रांताओ की चढ़ाई थी ।
राम जन्म की नही,हिन्दू के,अस्तित्व की लड़ाई थी ।।

इतिहास गवाह रहा है...सरयू का लाशै ढोने का ।
प्रामाणिकता से प्रमाण देता हूँ  राम के होनें का ।।

राम प्रमाण है..
कौशल्या की गोद के !
राम प्रमाण है..
विश्वामित्र की सोच के !!

राम प्रमाण है..
दशरथ की वेदना के !
राम प्रमाण है ..
तुलसी की चेतना के !!

राम प्रमाण है ..
केवट की मित्रता के !
राम प्रमाण है ..
अहिल्या की पवित्रता के !!

राम प्रमाण है ..
लखनजी की वीरता के !
राम प्रमाण है ..
भरतजी की धीरता के !!

राम प्रमाण है ..
माँ शबरी की भक्ति के !
राम प्रमाण है ..
हनुमान की शक्ति के !!

राम प्रमाण है  ..
माता सीता के सतीत्व के !
राम प्रमाण है ..
रामसेतु के अस्तित्व के !!

राम प्रमाण है  ..
जटायु की जिज्ञाषा के !
राम प्रमाण है ..
विभीषण की आशा के !!

राम प्रमाण है..
संजीवनी बूटी के महत्व के !
राम प्रमाण है..
सुसैन वैद्य के वैद्यित्व के !!

राम प्रमाण है..
मेघनाद की चीखों के !
राम प्रमाण है..
कुम्भर्कण की सीखों के !!

राम प्रमाण है ..
असुरो  के  अन्त के !
राम प्रमाण है ..
वाल्मीक जैसे सन्त के !!

राम प्रमाण है ..
सीता की अग्नि परीक्षा के !
राम प्रमाण है ..
वशिष्ठ मुनि की समीक्षा के !!

राम प्रमाण है  ..
लव कुश की प्रतिभा के !
राम प्रमाण है ..
अश्वमेध की समिधा के !!

राम प्रमाण है..
पुरातत्व के उत्खनन के!
राम प्रमाण है..
शिलालेखो के नमन के!!

राम प्रमाण है ..
सुप्रीम कोर्ट के न्याय के!
राम प्रमाण है ...
मन्दिर निर्माण के अध्याय के !!

काहे की गंगा जमुनी तहजीब काहे का भाईचारा !
शिलान्यास का अधिकार सुप्रीम  कोर्ट ने प्रसारा !

प्रमाणों की प्रमाणिकता.......सहित प्रस्तुति है !
प्राण प्रतिष्ठा की वेला में "चातक" की स्तुति है !

राम लला मन्दिर आसीना, पुलकित सकल समाज ।
अभिजीत मुर्हुत प्रधाना, प्रभु बनायेगें बिगड़े काम ।

जयति जय रघुनाथ की, जय हो कृपा निधान की ।
मर्यादा के पावन नाम की,प्राण प्रतिष्ठा है राम की ।।

 स्वरचित......
डाॅ.योगेश सिंह धाकरे "चातक"
{ओज कवि} आलीराजपुर  म.  प्र. 

No comments:

Post a Comment