Saturday 11 March 2023

दीपावली - आचार्य डॉ पी सी कौंडल

 



















प्रतियोगिता का विषय: दीवाली

शीर्षक:  दीपावली

दीपावली के पर्व को 
खुशी से आज मनाओ तुम।
राम सीता के आगमन पर
प्रकाश के दीप जलाओ तुम।।

चौदह वर्ष बनवास काट कर
अयोध्या लौट कर वे अा रहे।
उनके स्वागत में सब भारतवासी
अपने घर द्वार सजा रहे।।

आओ सब मिलजुल कर हम
दीपावली का त्योहार मनाएं।
अज्ञानता का अन्धकार मिटाकर
ज्ञान का प्रकाश जगाएं।।

श्रीराम के आगमन पर
वातावरण को हम  स्वच्छ बनाएं।
अपने अपने घरों को हम
दीप मालाओं से खूब सजाएं।।

रंग बिरंगे फूलों से हम
अपने घर आंगन सजाएं।
आस पास के कूड़े कचरे को
इकट्ठा कर दूर जलाएं।।

नए वस्त्र नए बर्तन खरीद कर
अपने अपने घरों को लाएं।
दकियानूसी विचारों को त्यागकर
सद् विचार मन में लाएं।।

ईमानदारी और सच्चाई से हम
समाज को खुशहाल बनाएं।
दीपों के त्योहार दीपावली के
मकसद को साकार बनाएं।।

आचार्य डॉ पी सी कौंडल,
गांव डडोह, डाकघर ढाबन, तहसील बल्ह, जिला मंडी, हिमाचल प्रदेश

No comments:

Post a Comment