Tuesday, 25 March 2025

हुए 75 वर्ष पूर्ण खुशियां हम मनाते हैं। - पदमा तिवारी दमोह मध्य प्रदेश


हुए  75 वर्ष पूर्ण खुशियां हम मनाते हैं। - पदमा तिवारी दमोह मध्य प्रदेश

#हमारीवाणी #hamarivani #सारासच #sarasach #sarasachh

https://sarasach.com/?p=344

संविधान लागू हुआ तिरंगा हम फहराते है।।

विश्व का सबसे बड़ा लिखित, संविधान हमने पाया है,
पूरे देश में लोकतंत्र का ,डंका बजाया है।
जिसमें 417 अनुच्छेद 12 अनुसूची 511 धाराएं हैं।।
तब अखंड भारत का, 
न्याय और नीति युक्त संविधान पाया है। 
26 जनवरी 1950 से गणतंत्र दिवस मनाते हैं। 
हुआ था संविधान लागू तिरंगा हम फहराते हैं।।

आज दिवस विशेष है भारत बना था प्रजातंत्र। 
आजादी से पहले नहीं थे हम लोग स्वतंत्र।।
धरा ये अमर शहीदों की सबको याद दिलाते हैं।
संविधान लागू हुआ तिरंगा हम फहराते हैं।।

हमें गर्व इस देश पर बहती गंग यमुन की धारा है,
जहां न कोई राजा प्रजा लोकतंत्र अति प्यारा है।
हर वर्ष इसी दिन गणतंत्र उत्सव मनाते हैं। 
संविधान लागू हुआ तिरंगा हम फहराते हैं।।

अधिकार हमें अनमोल मिले , कर्तव्यों का रखना है ध्यान। 
बढ़ाएंगे कदम राष्ट्र प्रेम के प्रति हर नौजवान।
सत्य हिंसा के सुमनों को सारे जहां में फैलाते हैं।।
संविधान लागू हुआ ,तिरंगा हम फहराते हैं।।

हमारे देश के वीर जवान जो सरहद पर सोते हैं। 
मातृभूमि की रक्षा खातिर अपना सर्वस्व खोते हैं।।
देश भक्ति के गीतों से हम अपनी चीख सुनाते हैं।
संविधान लागू हुआ तिरंगा हम फहराते हैं।।

बाबा अंबेडकर ने संविधान पर लेखनी चलाई। 
रहे न कोई भूखा प्यासा संविधान ने कसम जो खाई।
पंचशील के सिद्धांतों से विश्व में अलख जगाते हैं।
आज नमन उन सबको है जिनके कारण यह दिन आते हैं।।
हुए वर्ष 75 पूर्ण खुशियां हम मनाते हैं।
संविधान लागू हुआ तिरंगा हम फहराते हैं।।

पदमा तिवारी दमोह मध्य प्रदेश

#Lterature #साहित्य #Sahitya
#Poetry #
कविता #Kavita
#Novel #
उपन्यास #Upanyas
#ShortStory #
लघुकथा #LaghuKatha
#Essay #
निबंध #Nibandh
#Biography #
जीवनी #Jeevani
#Autobiography #
आत्मकथा #Atmakatha
#Fiction #
कल्पना #Kalpana
#Author #
लेखक #Lekhak
#Poet #
कवि #Kavi
#Irony #
व्यंग्य #Vyangya
#LiteraryCriticism #
साहित्यिकआलोचना #SahityikAlochana
#Genre #
विधा #Vidha #Narrative #कथा #Katha

No comments:

Post a Comment