पर्यावरण और प्रकृति - डॉ अशोक कुमार जाटव
मत काटो पेड़ न लगाओ ढेर
करो मिलकर सुरक्षा
पर्यावरण की करो रक्षा
वातावरण को बनाओ शुद्ध
तभी होगी वायु विशुद्ध
हर घर पौधा लगाना है
धरती को हराभरा बनाना है
धरती करे पुकार
रखो सब ऐतबार
प्रकृति से मत करो छेड़ छाड़
मत व्यर्थ नष्ट करो पहाड़
सबको रहने दो इनका भी है अधिकार
खुश रहेंगे सभी अपार
करो स्वच्छ वातावरण निर्मित
प्रकृति के प्रति रहो समर्पित
दूर करो नकारात्मकता
लाओ सकारात्मकता
लघु कुटीर उद्योग लगाओ
पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाओ
धरती को कैमिकलो से बचाओ
जैविक खेती अपनाओ
हर प्राणी का जीवन बचाओ
दुनिया में संदेश पहुंचाये
मां के नाम एक पेड़ लगाये
प्रकृति है धरती का आवरण
शुद्ध हो वायु स्वच्छ रहे वातावरण
तभी स्वस्थ रहेंगे हर जनगण
डॉ अशोक कुमार जाटव
मध्यप्रदेश*

No comments:
Post a Comment