Monday, 7 September 2026

बहन -माँ का प्रतिबिंब / नेहा बागड़ी

 बहन -माँ का प्रतिबिंब / नेहा बागड़ी


 दुनिया में सबसे प्यारी मेरी बहना है,
 यही मेरे दिल का कहना है।

 वो संभालती है मुझे मेरी माँ  की तरह,
 इसलिए वह लगती है मुझे माँ  के प्रतिबिंब की तरह। 

 मेरी हंसी खुशी सब उसी से  है,
 क्योंकि वह मेरी माँ  जैसी है। 

 स्वादिष्ट भोजन बनाना, पूजा पाठ करना, है उसे सभी शास्त्रों का ज्ञान,
 पर किया नहीं उसने कभी अभिमान। 

सरल व्यवहार, सादा जीवन, शांत स्वभाव,
 बड़ी बहन ने नहीं होने दिया कभी  माँ  का अभाव। 

वो थकती नहीं कभी काम से,
 वो हर  फर्ज निभाती है, बहुत ही  आराम से। 

वों करती नहीं किसी से शिकायत,
सबका ख्याल रखना है उसकी आदत। 

बड़ी बहन ने दिया है हमेशा मेरा साथ, 
पर वों छिपा लेती है हर जज़्बात। 

सबका करती है आदर-सत्कार,
मेरी बहन करती है मुझे माँ  जैसा प्यार। 

 वो घर की रोशनी एवं घर की ज्योति है,
 मेरी बहन सुंदर माला का मोती है।


नेहा बागड़ी, भिवानी (हरियाणा)( Neha Bagri)
पता-मकान. न.-2516, बिजान पाना, गांव-बापोड़ा,भिवानी (हरियाणा)
ईमेल:nbagri527@gmail.com

No comments:

Post a Comment