आज़ादी - कमल धमीजा
सारी दुनियाँ से प्यारा अपनी पहचान तिरंगा है।
भारत माँ के वीर सपूतों की मुस्कान तिरंगा है।।
केसरिया बलिदान सिखाता श्वेत सदा शुभ शांति लिए,
हर भारत वासी के दिल में, है अभिमान तिरंगा है।
प्यारा भारत देश हमारा जग में है सबसे न्यारा,
बच्चे बूढ़े नर नारी हम सब की जान तिरंगा है।
गंगा यमुना पर्वत सागर इनकी गौरव गाथा है,
वीरों के साहस की जग में शुभ सम्मान तिरंगा है।
आज़ादी के मतवालों ने फंदे चूम लिए फांसी,
हॅंसते- हॅंसते गाते जाते उनकी शान तिरंगा है।
स्वरचित मौलिक अधिकार रचना
कमल धमीजा
फरीदाबाद- हरियाणा

No comments:
Post a Comment