मतदाता गायब - डॉ केजे गढ़वी
मतदाता गायब हो गया ज्ञानेश
कैसे ये करतब हो गया ज्ञानेश
चारों ओर शोर है चुनाव आयोग चोर है
मत काटो ही मतलब हो गया ज्ञानेश
कुमार कठपुतली है,कैसी धांधली है..?
कैसे हुआ ये कब हो गया ज्ञानेश
मतदाता का कौन है मृत्युदाता?
कैसे और क्यों ये गजब हो गया ज्ञानेश
हो लोकशाही का हत्यारा,तलब हो?
हुक्मरान बेअदब हो गया ज्ञानेश?
संविधान की कसम खाई,रस्म किसकी निभाई?
ये रिश्ता कैसा अजायब हो गया ज्ञानेश
,,,,,,,,,,,, डॉ केजे गढ़वी
द्वारका, गुजरात

No comments:
Post a Comment