तृष्णा - बलवान सिंह मानव
आंखों का शर्मीलापन,
होठों की मधुर मुस्कान,
काजल की वो गहराई
और गालों की लालिमा,
करती मदहोश बे-आवाज हमें ,
उसे जड़वत तस्वीर की तरह,
जो अपलक निहारती रहती है,
आसपास की फिजाओं को,
क्योंकि ना उसे एहसास होता है,
बोलने चलने और सोचने का,
इसका कारण तेरी वो कशिश,
जो दूर भगा देती मयकश को,
और आमंत्रित करती शख्सो को,
एक बार करो दृष्टिपात मुझ पर,
फिर कोई ऐसा मौका ना दूं ,
मंत्र मुक्त कर दूंगी मैं,
जो निहारते मुझे मूर्ति समझकर ,
मूर्त रूप दे दूंगी उनको ही,
कपोल कल्पित उपमाओं की,
परिभाषाओं को व्याखित कर दूं ,
क्योंकि नारी में वशीकरण
मात्र इतना ही एक कथ्य मेरा ,
सर्वोत्तम है मेरा यही कथ्य,
ताकि पुनरावृति हो दृष्टिपातों की,
नारी सौंदर्य की परिभाषा की,
नारी है जीवन रूपी सार ,
ममता - प्रेम- विरह- स्नेह - तृष्णा,
इन अनुभूति का सामंजस्य है नारी,
पर सर्वोपरि कथ्य है प्रेम इसका,
सृष्टि को खींचती है ये आकर्षण शक्ति ,
फिर पेश की जाती यही उपमाएं,
आंखों का शर्मीलापन होठों की खुशबू ,
गाल गुलाबी और मोरनी सी चाल ,
आकर्षित करता रूप भंवरों को,
ताकि मुझे हर मानव की तृष्णा
ताकि मुझे हर ' मानव' की तृष्णा।
मौलिक एवं स्वलिखित रचना
*बलवान सिंह मानव*
पंचकूला हरियाणा

No comments:
Post a Comment