Monday, 16 November 2026

दीवाली - त्यौहार - एम. एल. नत्थानी

दीवाली - त्यौहार - एम. एल. नत्थानी  

अंतराष्ट्रीय हिन्दी साहित्य मंच "
****************
( मेरी कलम मेरी पहचान )
सत्र - 355
प्रतियोगिता का विषय -
( दिवाली, त्यौहार, खुशियां, मीठा, रोशनी, दिया, रंगोली, लक्ष्मी, आतिशबाजी, खुशहाली, उत्सव )
---------------------
विधा ( कविता ) 
कविता का शीर्षक -

" दीवाली - त्यौहार - एम. एल. नत्थानी 
***************

दीवाली त्यौहार जगमग 
रोशनी का पर्व होता है 
सदियों से यह सनातनी 
परंपरा का गर्व होता है 

दीपोत्सव की रोशनी में 
ही लक्ष्मी का आगमन है 
शुद्ध अतः करण पूजा में 
मां का पवित्र आचमन है 

तिमिर आच्छादित अंबर 
में जगमगाती रोशनी है 
चराचर जगत प्रकाश में 
ये चमचमाती ओढ़नी है 

सकारात्मक उर्जा का ये 
नित प्रकाशमान प्रवाह है 
अंतर्मन में दिव्य चैतन्य ये 
जीव समाधान निर्वाह है 

सुख समृद्धि सौभाग्य का 
अनुपम उत्सव उपहार है 
सुखद परिवार उमंग और 
नव दीपोत्सव त्यौहार है 

अज्ञानता के अंधकार से 
मानव जीवन प्रभावित है 
सद्कर्मों के उद्धार से यह 
सब कर्मफल प्रवाहित है 

पद्य ( कविता ) के रचनाकार का विवरण -
****************

नाम - एम. एल. नत्थानी 

प्रमाण पत्र - यह हमारी वाणी और सारा सच मीडिया के राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्र द्वारा साप्ताहिक प्रतियोगिता सत्र - 355 के लिए प्रेषित पद्य ( कविता ) पूर्णतः मौलिक रचना है ।

संलग्न - साप्ताहिक प्रतियोगिता हेतु निर्धारित पंजीकरण शुल्क रूपए 80 /- आनलाइन पेमेंट स्क्रीन शॉट एवं फोटो पृथक से सादर प्रेषित है ।
------******-----

No comments:

Post a Comment