नटखट हवा - गर्ग निशा 'दीपक्षम'
ये हवा! है बड़ी नटखट,
मेरी नासिका को छेड़ती है।
धीरे-धीरे फिर अंदर तक,
बस गहरे घुस जाती है।
गैर न समझ मुझे ये,
अपना बना पाती है।
न इसके बिन मेरा पल भी,
अब गुज़ारा हो पाता है।
न ये मेरा कमज़ोर पटल अब,
इसे सहन ही कर पाता है।
छेड़ देती है ये फिर,
मेरी वीणा के तार।
फिर न केवल नासिका ही,
नयन भी बना जाते हैं कतार।
बस,इतने पर ही न,
ये राज़ी होती है।
मेरे साथ- साथ,
औरों को भी झपटती है।
देख इसकी ऐसी मस्तानी चाल,
मेरा दिल इस गीत से हुआ निढाल।
"यार मेरा तितलियां वरगा ".......
गीत के बोल,
मेरा दिल तोड़ जाते हैं।
फिर ना हम इस हवा से,
अपना दिल जोड़ पाते हैं।
न चाहते हुए भी,
हम मुखौटा लगाते हैं।
ज़माने के साथ चलते-चलते,
कहे "दीपक्षम"
हम भी उस रौ में बह जाते हैं।
रौ में बह जाते हैं.......
. गर्ग निशा 'दीपक्षम '
Haryana

No comments:
Post a Comment