आस्था पर्व छठ पूजा - एम. एल. नत्थानी
" अंतराष्ट्रीय हिन्दी साहित्य मंच "
****************
( मेरी कलम मेरी पहचान )
सत्र - 356
प्रतियोगिता का विषय -
( भाई, बहन, त्यौहार, पति, पत्नी, छठ, पूजा, आस्था, वृत, प्रसाद, नदी, सूर्य, भक्ति )
---------------------
विधा ( कविता )
कविता का शीर्षक -
" आस्था पर्व छठ पूजा - एम. एल. नत्थानी
****************
आस्था पर्व छठ पूजा पर
कैसे झलक रहा है प्यार
आज सार्थक हो गया है
प्रीत का ये अद्भुत श्रृंगार
पति-पत्नी के परस्पर ये
शुभ मंगल प्रेम आभास
जीवन संगिनी ने रखा ये
छठ पर्व का यह उपवास
सूर्य भक्ति आस्था पर्व में
तन मन हुआ प्रस्फुटित
दिव्य रश्मि प्रभा आराध्य
अक्षुण्ण जीवन प्रमुदित
कोटि नमन हृदय हर्षित
सूर्य देव को अर्घ्य चढ़ाया
जीवन पथ पर अग्रसर ये
देवता मन मंदिर बसाया
सूर्य देव की कृपा सदैव
आशीर्वाद परिवार संग
स्वस्थ निरामय समृद्धि
हर्षित मन में सदा उमंग
छठ पूजा पर विनती यह
परिवार में हो सदा प्यार
ऐश्वर्य एवं खुशहाली की
निरंतर बहती रहे बयार
जीवन पथ पर अग्रसर
लिए हुए मन में ये आस
अरमानों के साथ किया
छठ पर्व का ये उपवास
वंश वृक्ष की बेल सजा
किया है बड़ा उपकार
ढोल नगाड़े संग बजा
खुशहाल हुआ परिवार
पद्य ( कविता ) के रचनाकार का विवरण -
****************
नाम - एम. एल. नत्थानी
( छत्तीसगढ़ )

No comments:
Post a Comment