पूर्णिका - निर्जला एकादशी - उमा शर्मा
अर्तिकाप्रारम्भी नेह:-
हरि स्मरण कर ,एकादशी का व्रत
सभी अपनाइए।
मन को निर्मल कर भक्ति की सरिता
हृदय में लाइए।।१
निर्जला का पुण्य पावन, पर्व जीवन
धन्य कर देता,
त्याग, तप और संयमों की ज्योति
जग में जलाइए।।२
अन्न-जल का त्याग करके नाम हरि
का जप करें,
भक्ति के मधुर भाव से मन को अपने महकाइए।।३
पाप, संताप और बाधाएँ दूर होती हैं
सभी,
श्रद्धा का दीप मन - मंदिर में नित्य ही जलाइए।।४
वेद, पुराणों ने कहा है पुण्य इसका है महान,
मोक्षदायिनी इस साधना का मान सदा बढ़ाइए।।५
हरि कृपा से पूर्ण होतीं ,भक्त जन की मनोकामना,
निर्जला एकादशी का व्रत शुद्ध हृदय
से निभाइए।।६
परिचयी नेह...
व्रत, नियम, संयम, तपस्या से सुधरता
है चरित्र ' अर्तिका '
ईश-प्रेम की साधना से , हृदय में शुद्ध भाव जगाइए।।७
पूर्णिकाचार्य
उमा शर्मा अर्तिका
Utter Parades

No comments:
Post a Comment