Tuesday, 10 November 2026

नारी तू स्वर्ग - डाॅ मनिषा नाडगौडा

नारी तू स्वर्ग - डाॅ मनिषा नाडगौडा

तेरा हर रूप प्रेरणा का स्त्रोत
माँ का ममता मयी आँचल
बहन की प्यार भरी पहल
पत्नी का साज श्रृंगार

सखी का बेतहाशा प्यार 
नानी दादी की वह खुशनुमा मोहब्बत 
चाची मासी की दिलदारी का अहसास 
बेटि से बहु तक का तेरा सफर 

देख मन में अनेको बादल घीरते
हर रूप तेरा जीने के लिए बहार
तेरी अनोखी शक्ति की पहचान
तेरी सहनशीलता से हर रिश्ते बंधे एक धागे में

तू जीवन संगिनी तु ही जन्नत 
हर जर्रा तेरा गौरव गान करता
ऐसा कोई क्षेत्र नही जहां तु नही
रखा कदम जहां तुने मंंगल होय वही

तेरा घर में ही रहना जन्नत कि फुहार 
गम को भुलाकर खुशहाली की सौगात
हर रूप हर रिश्ता तुझसे जुडकर ही निखरता
घर की पहल तुझ से ,रखो तुम कदम जहां वहि स्वर्ग बन जाए स्वर्ग बन जाए 

डाॅ मनिषा नाडगौडा
बेलगाम कर्नाटक

No comments:

Post a Comment