Monday 23 October 2023

मां की आराधना का पर्व है नवरात्रि - प्रवीण शर्मा

 























मां की आराधना का पर्व है नवरात्रि:--

हिंदुओं का एक प्रमुख त्योहार है नवरात्रि। एक वर्ष में नवरात्रि  चैत्र, आषाढ़, अश्विन और माघ के महीनों में चार बार आती है। इनमें चैत्र और अश्विन महीने की नवरात्रि लोकप्रिय है। अश्विन माह सितंबर या अक्टूबर मे आता है। इस समय शरद ऋतु रहती है इसलिए इस नवरात्री को शारदीय नवरात्रि कहते हैं।
नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है।
नवरात्रि के नौ दिन तक मां भवानी के विभिन्न रूपों यथा शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कुष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्री, महागौरी और सिद्धिदात्री की भक्ति भावपूर्ण पूजा अर्चना की जाती है।
इस वर्ष  शारदीय नवरात्रि 15 अक्टूबर 2023 को घट स्थापना के साथ प्रारंभ हो चुकी है जिसका समापन 24 अक्टूबर 2023 को होगा। मां दुर्गा ने देवताओं की प्रार्थना पर महिषासुर नामक राक्षस का वध किया था। महिषासुर राक्षस से मां ने नौ दिनों तक युद्ध किया और दसवें दिन उसका वध किया। 
अतः दसवें दिन देवताओं ने विजय उत्सव मनाया। कहा जाता है कि नवरात्र‍ि के दसवें दिन विजयादशमी का पर्व मनाये जाने का एक कारण यह भी है। भारत के मनीषीयो ने रात्रि को दिन की अपेक्षा अधिक महत्व दिया । इसलिए होली, दीपावली, शिवरात्रि और नवरात्रि आदि त्योहार रात में ही मनाने की परंपरा है। श्रद्धालु जन नवरात्रि में व्रत, पूजन,यज्ञ, योग साधना तथा गरबा आदि करते हैं।
प्रवीण शर्मा 
नीमच (मध्य प्रदेश)

No comments:

Post a Comment