Sunday 5 November 2023

जुनून - प्रा. रोहिणी बालचंद डावर

 


      
















जुनून

                     प्रा.रोहिणी डावरे
                      अकोले,महाराष्ट्र

पक्का इरादा खुद पर यकीन
दुनिया उसी की होगी हसीन
आशा की है स्वर्ण ज्योति
सफलता के चमकीले मोति।१।

चाहे कितनी हो पथरीली राह
जुनून जगाए जीतने की चाह
कमियों को जो करता दूर
जुनून ऊर्जा दे भरपुर।२।

जुनून ऐसी करें मेहरबानी
तोडो पत्थर, निकले पानी
*सारा सच* का कोई नां सानी
सारी दुनिया हुई दीवानी।३।

निराशा के जब बादल छाए
जुनून तभी से दिल में समाएँ
कार्य को करता गति प्रदान
कामयाबी का मंत्र महान।४।

जब जब दिल होता कमजोर
दुनिया उसी पर मचाए शोर
मुसीबतों की राहों पर
जुनून चलाए अपना जोर।५।

जुनून का होता नशा सवार
दिल के सपनों से कर लो प्यार
भर लो जज्बात मन के अंदर
*सारा सच* है गहरा समंदर।६।

जिंदा रख लो हमेशा जुनून
जीवन में मिलेगा उसे सुकून
जिनका जितना होता बल
जुनून दुगुना देता फल।७।

श्रद्धा और लगाओ लगन
कार्य में अपने हो जाओ मगन
जुनून लगाए ऐसी अगन
चरम सफलता, छू लो गगन।८।

जब जब जिसने जुनून है पाले
दुनिया में वे ही बने निराले
अलग-अनोखी अपनी खूबी
दुनिया उसी के प्यार में डूबी।९।


प्रा.रोहिणी बालचंद डावरे

No comments:

Post a Comment