Wednesday 8 November 2023

गांधी जयंती - प्रवीण शर्मा

गांधी जयंती 


गांधी जयंती का राष्ट्रीय, सामाजिक और सांस्कृतिक महत्व है। भारत में गांधी जयंती को राष्ट्रीय उत्सव के रूप में धूमधाम से मनाया जाता है। देश में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। मिष्ठान बांटकर, प्रतियोगिताओं ओर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर विद्यालय और महाविद्यालयों में गांधी जयंती का पर्व मनाया जाता है। हमें अपने जीवन को प्रेरणादायक बनाने के लिए महात्मा गांधी के देश के प्रति त्याग और समर्पण को समझना होगा। यदि हम गांधी जी के प्रति सच्चे और निष्ठावान हैं तो गांधी जयंती का दिन उनके आदर्शों पर चलने के लिए संकल्प लेने का एक पवित्र दिन है। 

प्रवीण शर्मा नीमच मध्य प्रदेश


No comments:

Post a Comment