Friday 26 January 2024

अयोध्या विराजे श्री राम - डॉ0 सुमन सोनी

 

अयोध्या विराजे श्री राम*      स्वरचित
****************** 

इस सृष्टि के परम सत्य महानायक है कौन,
देखो हमारे मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम।।

जग में दुखियों के तारणहार है कौन,
देखो हमारे मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम।।

सबके दुख हरता कल्याण कर्ता है कौन,
देखो हमारे मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम।।

जग में सब को सद् बुद्धि देते है कौन,
देखो हमारे मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम।।

हर जन के हृदय पटल के प्राणाधार कौन,
देखो हमारे मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम।।

दुखियों के दीन बंधु है सबो के दया सिन्धु है,
देखो हमारे मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम।।

हर जन जन के घर घर में सुख समृद्धि लाए,
देखो हमारे मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम।।

अद्भुत भक्ति शील है सौन्दर्य खान का कौन,
देखो हमारे मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम।।

इस जग , जन के है करुणावतार  कौन,
देखो हमारे मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम।।

जन जन के दीन बन्धु है दया सिन्धु है कौन,
देखो हमारे मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम।।

अहिल्या,सबरी का उद्धार किया कौन,
देखो हमारे मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम।।

हनुमत परम कृतार्थ ,भक्तों के प्रतिपालक है,
देखो हमारे मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम।।

बनवास काटे,रावण को भी सम्मान दिया ,
देखो हमारे मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम।।

आज मिला राम सीता को अपना निवास ,
देखो हर्षित हमारे मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम।।

आज वो खुशियों भरा पुनीत दिवस है आया, 
देखो हमारे मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम आया।।

मन रही, चहो दिशा जन जन आज दीवाली, 
देखो जी हमारे मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम।।

हम भारतीय के सलोने ईष्ट गौरव गुरु कौन,
देखो हमारे मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम।।

आप विराजे अयोध्या में हुए धन्य आज हम,
देखो हमारे मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम।।

नये ऐतिहासिक युग की शुरुआत हो गई,
देखो न हमारे मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम।।

हर्सोल्लास मना रहा, पकवान खाये  हम,
देखो हमारे मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम।।

घर जो आये सृष्टि के संकट मिट गए सब,
देखो न हमारे मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम ।।

अब जो आये फिर न जाना छोड़ हमें राम,
सुनो हमारे परम प्रिय मर्यादा पुरुषोत्तम राम।।

********************
*स्वरचित*
*डॉ0 सुमन सोनी*
*वाइस प्रिंसिपल*
*भागलपुर बिहार*

No comments:

Post a Comment