Thursday, 9 April 2026

आशीर्वाद - संजय वर्मा 'दृष्टि'

आशीर्वाद - संजय वर्मा 'दृष्टि'


शिक्षा की निधि
संगीत की विधि
पावन श्लोक की 
 चेतना जगा दे।
निर्झर मन की वेदना मिटा दे।
हे माँ सरस्वती
ज्ञान दे वरदान दे
पूजा करें
अर्पण पुष्प करें
नदियों का कल कल
गुणगान दे
ऐसा आशीर्वाद दे हमें।
नमन करें नित्य तुम्हें
हंसवाहिनी ऐसी दिशा दे
दशा बदले दुर्गुणों की
हम सबको ये आशीर्वाद दे।
हे माँ सरस्वती
ज्ञान दे वरदान दे
पूजा करें
अर्पण पुष्प करें
नदियों का कल कल
गुणगान दे।

संजय वर्मा 'दृष्टि'
मनावर जिला धार मप्र

No comments:

Post a Comment