Friday, 22 May 2026

भारत देश महान है - अमिता मराठे

भारत देश महान है - अमिता मराठे

मेरा भारत महान है,
अनेकता में एकता इसकी पहचान है।
सारे जग में सबसे प्यारा,
मेरा भारत देश महान है॥

गणतंत्र दिवस हमारा पर्व महान,
संविधान है इसकी शान।
लोकतंत्र की अनुपम गाथा,
विश्व में भारत की पहचान॥

मुझे गर्व है भारतीय कहलाने पर,
इस पावन मिट्टी में जन्म पाने पर।
अखंड, अटल, अडिग राष्ट्र की,
मैं वीर सन्तान हूँ गर्व करने पर॥

सोने की चिड़िया कहलाता था,
भारत जग में मुस्काराता था।
आक्रांताओं ने लूटा इसको,
फिर भी यह सिर ऊँचा रखता था॥

अंग्रेज़ी शासन के अत्याचार,
सहता रहा देश बारंबार।
वीरों के बलिदानों से फिर,
गूँजा स्वतंत्रता का जयकार॥

आजादी पाकर फिर हमने,
मेहनत से इतिहास रचा।
पसीने की हर एक बूँद ने,
नव भारत का रूप सजा॥

दुनिया भर में नाम है इसका,
भारत आगे बढ़ता जाए।
दृढ़ संकल्प और कर्मठता से,
नित नव शिखरों को छू आए॥

न्याय, स्वतंत्रता और समानता,
बंधन प्रेम और भाईचारा।
संविधान की मजबूत नींव पर,
खड़ा देश है सबसे न्यारा॥

मेरा भारत देश महान है,
जन-जन का यह अभिमान है।
विश्व पटल पर दमक रहा जो,
वह अपना प्यारा देश है॥

— अमिता मराठे
स्वरचित, अप्रकाशित
Indore

जय हिन्द! वन्दे मातरम्! जय भारत!

No comments:

Post a Comment