Saturday, 13 June 2026

काव्यकुंज - कादरभाई एन. मनसुरी


काव्यकुंज - कादरभाई एन. मनसुरी

एक पेड़ मां के नाम 

राष्ट्रीय हरित भारत मिशन की आन-बान-शान बढ़ाए।
 
जीवनरक्षक नैसर्गिक ऑक्सीजन के लिए पेड़ लगाए।

धरती का हरा सोना बेशुमार बारिश की बहार लाए।

स्वास्थ्यपूर्ण शुद्ध हवा-ठंडी छांव के लिए पेड़ लगाए। 

भविष्य की पीढ़ी के खुशहाल जीवन का उत्सव मनाए।             

ग्लोबल वार्मिंग समस्या समाधान के लिए पेड़ लगाए।

पेड़-पौधों की अपलोड-लाइक में बादल मुस्कुराए।

उपजाऊ निर्मल मिट्टी की सुरक्षा के लिए पेड़ लगाए।

एयर कंडीशनिंग खुशबूदार हवाओं का लुफ्त उठाए।

प्राकृतिक वातावरण की नमी-संरक्षण के लिए पेड़ लगाए।

अनाज-फल-सब्जियां-मसालें जन-जन खुशी बरसाए।               

शुद्ध भोजन-स्वास्थ्यवर्धक जीवन के लिए पेड़ लगाए।

पेड़-पौधों की आयुर्वेद औषधियां सुख का वादा निभाए।

लकड़ी-कागज-रबर-गोंद-फर्नीचर के लिए पेड़ लगाए।

नागरिक-स्कूल-कॉलेज-संस्थान की हिस्सेदारी रंग लाए।

जल-वायु-जैव-स्थलमंडल की रक्षा के लिए पेड़ लगाए।

वन्यजीवों-पक्षियों के आशियानों की रक्षा मन लुभाए। 

सर्वे भवंतु सुखिनः की सद्भावना के लिए पेड़ लगाए। 

जन्मदिन की खुशी में 'मनसुर' वृक्षारोपण के दीप जगमगाए।

'एक पेड़ मां के नाम' स्मृति-सम्मान के लिए पेड़ लगाए।

कादरभाई एन. मनसुरी
 (गुजरात)

No comments:

Post a Comment