प्रदर्शन - अनीता चमोली "अनू"
आजकल प्रदर्शन की हवा चहू ओर है l
कोई करे बाहुबल का प्रदर्शन l
कहीं माया का खनकता शौर है l
आजकल प्रदर्शन की हवा चहू ओर है l
कोई करे फैशन का प्रदर्शन l
अश्लीलता बनी संस्कारों का तोड है l
कहीं प्रदर्शन झूठी शान का l
कहीं हृदय मे आसक्ति का चोर है l
आजकल प्रदर्शन की हवा चहू ओर है l
किसी का प्रदर्शन अन्याय के खिलाफ l
जुुडी जिसमें जीवन की डोर है l
अपने अपने मंसूबे सबके l
झूठ के आगे सत्य हो रहा कमजोर है l
आजकल प्रदर्शन की हवा चहू
ओर है प्रदर्शन की हवा चहू ओर है l
अनीता चमोली "अनू"
देहरादून (उत्तराखंड )

No comments:
Post a Comment