Friday, 24 July 2026

सत्याग्रह की पुकार - डॉ अनुपमा वर्मा "हेमा "

 सत्याग्रह की पुकार - डॉ अनुपमा वर्मा "हेमा "

जब-जब जुल्मों ने सिर उठाया,
जनता ने स्वर अपना गाया।
सत्याग्रह की राह पकड़कर,
अन्यायों से नाता तोड़ा।
धरना, अनशन, भूख की पीड़ा,
सहते रहे लोग अधीरा।
जलसमाधि तक बढ़ते कदम,
माँग रहे थे अपने अधिकार।
लोकतंत्र की यही कहानी,
जन-जन की इसमें है वाणी।
सरकारों को याद दिलाती,
जनता ही असली शक्ति कहलाती।
जबरदस्ती कब तक होगी,
कब तक आशा घायल होगी?
सत्य की लौ जलती रहेगी,
हर अँधियारा समाप्त करेगी।
जब मिलकर आवाज उठेगी,
हर बेड़ी तब टूटेगी।
सत्याग्रह का यह संदेश,
अन्याय का होगा अवशेष।

डॉ अनुपमा वर्मा "हेमा "
पंजाब 

No comments:

Post a Comment