Saturday, 8 August 2026

*"एक पेड़ मां के नाम" वृक्षारोपण अभियान पर पर्यावरणविद् डॉक्टर विनय कंसल ने किया वृक्षारोपण*

 *"एक पेड़ मां के नाम" वृक्षारोपण अभियान पर पर्यावरणविद् डॉक्टर विनय कंसल ने किया वृक्षारोपण*


*सारा सच (नई दिल्ली)* यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा मानसून के मौसम में देश की जनता से किए गए आवाह्न - *वृक्षारोपण केवल एक दायित्व नहीं बल्कि प्रकृति और संस्कारों का भी अभिन्न हिस्सा है* के अंतर्गत दिल्ली की मुख्य मंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी द्वारा दिल्ली की आम जनता से दिल्ली को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने के लिए *मिशन 70 लाख पौधा रोपण अभियान* के अंतर्गत आज महर्षि दयानंद पार्क (नेपाल वाला बाग), कन्हैया नगर, त्रि नगर, दिल्ली में कन्हैया नगर आर डब्ल्यू ए ऑफ त्रि नगर (पंजीकृत), दिल्ली द्वारा एक विशाल वृक्षारोपण- *एक पेड़ मां के नाम* कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

इस अवसर पर सर्वश्रेष्ठ तिलक राम गुप्ता (विधायक), श्रीमती मंजू संजय शर्मा (पूर्व निगम पार्षद), डॉ विनय कंसल (पर्यावरणविद्), अनिल बंसल (प्रधान अग्रवाल समाज त्रि नगर), संजीव दुबे (अध्यक्ष कन्हैया नगर आर डब्ल्यू ए ऑफ त्रि नगर) सहित त्रि नगर क्षेत्र की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं एवं संगठनों तथा विभिन्न आर डब्ल्यू ए के पदाधिकारी, स्कूल/ कॉलेज के विद्यार्थियों व अध्यापक-अध्यापिकाओं तथा डी डी ए के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा 251 पौधे मोगरा एवं चमेली के लगाए गए।

*मुझे (प्रकृति) ना सोना चाहिए, ना ही चांदी चाहिए ।*
*मुझे तो केवल आपसे एक पेड़ चाहिए।।*

No comments:

Post a Comment