Wednesday, 2 September 2026

स्वतंत्रता / संजय वर्मा

 स्वतंत्रता / संजय वर्मा

आओ सब मिलके 
जन गण मन गीत गाएँ 
स्वतंत्रता कि खुशियाँ को 
मिल जुल कर मनाएं।

राष्ट्रीय त्यौहारों  पर 

तिरंगे को लहराए 
आओं सब मिलके 
जन गण मन गीत गाएं।

हिन्दू मुस्लिम ,सिख ईसाई 
आपस में सब भाई -भाई 
भारत माता है 
हम सब कि माई 
फक्र से हम सब 
सर ऊपर उठाएँ 
आओं सब मिलके 
जन गण मन गीत गाएं।

शहीदो को पुष्प चढ़ाएँ 
उनके सम्मुख शीश नवाएँ 
दिलाई हमें अंग्रेजों से आजादी
दुनिया को हम ये बताएँ 
आओं सब मिलके 
जन गण मन गीत गाएं।

देश के सीमा प्रहरी बन जाएँ 
देश कि रक्षा का दायित्व निभाएँ 
युवा पीढ़ी को ये मूल मंत्र समझाएँ 
आओं सब मिलके 
जन गण मन गीत गाएं।

संजय वर्मा "दृष्टि 
125 ,शहीद भगत सिंग मार्ग 
मनावर जिला धार (म. प्र )

No comments:

Post a Comment