वापू गाँधी और शास्त्री - वरिष्ठ कवि सुरेश कंठ
*****
हैं ये देश के दो सच्चे सपूत
इनके कर्म कभी नहीं भूलेंगे
जब तक रहेगी धरती माता
याद हमें हर वर्ष आयेंगे
बापू गांधी का है नाम उजागर
शास्त्री देश के प्रधानमंत्री बने
बापू का जन्म 2 अक्टूबर 1869
शास्त्री का जन्म 2 अक्टूबर 1904
अमर हो गए गांधीजी और शास्त्री जी
इनकी त्याग और तपस्या अमूल्य थी
बापू, शास्त्री की पत्नी थी बहुत महान
कस्तूरबा व ललिता देवी जानी जाती थी
महात्मा गांधी विश्व में पूजे जाते हैं
देश दुनिया में महान समझे जाते हैं
2 अक्टूबर को याद किये जाते हैं
यही हमें समझ में आते - जाते हैं
यही है हमारी देश की बड़ी ताकत
जिसके चलते भारत हुआ बलवान
भारत अब विश्व गुरु बनेगा
देश का होगा अब कल्याण
कहते हैं " वरिष्ठ कवि सुरेश कंठ "
बहुत कष्ट झेले थे शास्त्री जी ने
अब घबराने की जरूरत है नहीं
रहस्य समझा दिया था गाँधीजी ने
—-- धन्यवाद —--
रचयिता - वरिष्ठ कवि सुरेश कंठ
कोशी शिविर बथनाहा अररिया
बिहार

No comments:
Post a Comment