दिवाली - डॉ अशोक कुमार जाटव
दिवाली का है ये पावन त्यौहार
अनगिनत लाता है खुशियां अपार
जब भगवान श्री राम लौटे थे वनवास से
इसी उपलक्ष्य में है ये रोशनी का त्यौहार
घर घर बनती हैं तरह तरह की मिठाईयों की भरमार
सारा जग दियो से जगमग कर फैलती हैं रोशनी की बिछात
सभी मनाते दिवाली भाईचारे से
एक साथ सभी जातपात
अंधकार को भगाता दूर
दिया प्रकाश फैलाता है भरपूर
बुराई पर अच्छाई की जीत
इस त्यौहार पर सभी रखते प्रीत
मां लक्ष्मी जी की करते पूजा
मां लक्ष्मी जी के आशीर्वाद से
कोई नहीं रहता अछूता
आतिशबाजी का है ये त्यौहार
चहुं ओर खुशहाली की लगती हैं जैसे बौछार
यह उत्सव है धर्मनिरपेक्षता की दृढ़ता की पहचान
दिवाली लाती हैं शुभ कार्यों की शुरुआत
आती है मांगलिक कार्य की प्रभात
*डॉ अशोक कुमार जाटव
व्याख्याता भोपाल
मध्यप्रदेश*

No comments:
Post a Comment