दीपावली - डॉ. मेजर मंजु चावला 'ज़रिया'
दीपावली का त्योहार, लो फिर से है आया,
सबके दिलों में सोई हुई खुशियों को जगाया ,
गणेश लक्ष्मी सिया - राम लक्ष्मण और हनुमान
के आगमन के लिए गंदगी का मिटा दें नामो - निशान
अमावस का घना अंधेरा, जिस तरह भाग जाता है,
कई दीपों की माला का, हर दिया जब जगमगाता है,
हर साल ये त्यौहार, हमको याद दिलाए,
बुराई को हरा सकते हैं, अच्छाई जो साथ मिल जाए,
एक दिया जब देता है, दूजे को लौ की ज्वाला,
खुद का कुछ नहीं जाता है, छंट जाए अंधेरा काला,
हम भी सीखें इनसे देना, जो अच्छा अपने पास है,
सहानुभूति प्यार अपनापन, जो अपने लिए भी आस है,
दीप के नीचे कितना अंधेरा, पर अंदर है रोशनी,
हमारे बाहर अज्ञान का घेरा अंदर हो ज्ञान की रोशनी,
ज्ञान की रोशनी जगाने, दीपावली फिर से आई,
दिलों में खुशियां छाएं, सबको दीपावली की बधाई
डॉ. मेजर मंजु चावला 'ज़रिया'
Chandigarh
.jpg)
No comments:
Post a Comment