Tuesday 28 February 2023

पदमा तिवारी दमोह - आजादी

 





विषय आजादी

आए दिन आजादी के
खुशी खुशी हम ध्वज फहराये।
हुए प्रफुल्लित हम सभी
राष्ट्रगान सब मिलकर गाए।।

हर भारतवासी ने
आजादी का जश्न मनाया।
वीर शहीदों की कुर्बानी से
आज यह दिन हमने पाया।।

वर्ण भेद की जगह नहीं
हम सभी है भाई भाई।
अखंड भारत देश हमारा
भारत मां है हमारी माई।।

भूल रहे हम कुर्बानी
आ रही नफरतों की आंधी।
बरसों बीत गई आजादी के
भुला रहे हैं हम गांधी।।

ईश्वर अल्लाह सभी एक है
एक दूजे का सम्मान करो।
धर्मनिरपेक्ष है देश हमारा
झगड़ों में न समय बर्बाद करो।।

सौभाग्यशाली है हम
जन्म लिया इस धरती पर।
जहां जन्में राम कृष्ण हैं
गर्व हमें इस धरा पर।।

लहू बहा है इस धरती पर
बहती जहां गंगा की धारा।
वरसे वैसे प्रेम अमृत सा
कितना प्यारा देश हमारा।।

अनेकों वीरांगनाओं ने भी
आजादी को बलिदान दिया।
 छोड़कर अपना घर द्वार
लहू अपना बहा दिया।।

सारा सच यही है कि
बुराई छोड़ अमन चैन से रहे
याद रखो हम भारतवासी हैं
रहे शांति से और रहने दें।।

@पदमा  तिवारी दमोह मध्य प्रदेश

No comments:

Post a Comment