Wednesday, 10 June 2026

युवा - सपना


युवा : बदलते समय की आवाज़

युवा सिर्फ़ उम्र का नाम नहीं,
यह सपनों की उड़ान है।
संघर्षों से जो हार न माने,
वह भारत की पहचान है।

हाथों में मोबाइल भी है,
आँखों में विज्ञान भी है।
नई तकनीक की राह पकड़कर,
मन में अपना अभियान भी है।

कुछ युवा खेतों में मेहनत करते,
कुछ सीमा पर प्रहरी बनते।
कोई शोध में देश सँवारता,
कोई नवाचारों के दीपक जलते।

बेरोज़गारी की धूप कड़ी है,
प्रतिस्पर्धा का लंबा रास्ता।
फिर भी उम्मीदों की गठरी लेकर,
चल पड़ता है हर एक वास्ता।

सोशल मीडिया के शोर बीच,
सच को पहचानना होगा।
समय की हर चुनौती से,
मिलकर हमें लड़ना होगा।

युवा वही जो प्रश्न उठाए,
पर समाधान भी साथ रखे।
अधिकारों की बात करे तो,
कर्तव्यों का भी ध्यान रखे।

नए भारत का स्वप्न सजाए,
मेहनत को अपना मान बनाए।
ज्ञान, संस्कार और कर्म के बल पर,
देश को नई ऊँचाई दिलवाए।

युवा है तो कल सुरक्षित है,
युवा है तो विश्वास खड़ा है।
उसके साहस, श्रम और संकल्प से,
भारत का उज्ज्वल भविष्य बड़ा है।    


परिचय
नाम - सपना 
जन्म स्थान - नई दिल्ली 

No comments:

Post a Comment