Friday, 24 July 2026

सत्याग्रह - अनीता चमोली "अनू"

 

सत्याग्रह - अनीता चमोली "अनू"
-----------
कभी एक सत्याग्रह हुआ था गोरों के खिलाफ।
आज हो रहा है अपनों के खिलाफ।
शहीद होकर भी विदा नही हुये भगत सिह राज गुरु और सुखदेव।
क्योंकि दिख रहे है वो आज भी सत्याग्रही भीड मे।
शांतिपूर्ण नारे लगाते हुये।
अपने हक के लिये लडते बच्चों के रूप मे।
आज का कहर अंग्रेजों के कहर से अधिक पीडा दायक है।
उस सत्याग्रह से हमारा स्वर्णिम  गौरवशाली इतिहास रचा गया।
और ये इतिहास मे काले दिनो के रूप मे जाने जायेगा। 
जहाँ अपने अधिकारों के लिये।
अपनो से लडना पडा था।
देश मे समय समय पर अनेक सत्याग्रह हुये है। 
काश कोई सत्याग्रह नेता भी करते खुद की और राजनीति मे सुधार के लिये।
जिसकी आज देश को सख्त जरूरत है।

      अनीता चमोली "अनू"
       उत्तराखंड 

No comments:

Post a Comment