स्वदेशी - डॉ मेजर मंजू चावला
सारी धरती अच्छी है, हर एक देश प्यारा है,
गर्व हमें है सारे जहां से अच्छा देश हमारा है,
हमको कोशिश करनी है ये और भी उन्नत हो ,
प्रगति करता ही जाए हर जगह सम्मानित हो ,
दिन रात तरक्की देश करे ये प्रयास हमारा है,
गर्व हमें है सारे जहां से अच्छा देश हमारा है,
बुजुर्गों का तुजुर्बा युवा शक्ति और जोश, मिलजुल कर गर काम करें उड़ा दें सबके होश ,
हर असंभव को संभव कर सकता देश हमारा है ,
गर्व हमें है सारे जहां से अच्छा देश हमारा है ,
मैं भारत हूं तुम भारत हो भारत सिर्फ जमीन नहीं ,
इसके साथ कुछ गलत करना क्या खुद की तौहीन नहीं ,
ईमानदारी से ख्याल रखना अपना दिल देश हमारा है ,
गर्व हमें है सारे जहां से अच्छा देश हमारा है ,
जितना भी मुमकिन हो आत्मनिर्भर बनाना है ,
क्यों बाहर की चीजों पर देश का पैसा बहाना है,
स्वदेशी अपनाओ स्वदेशी अपनाओ यही देश का नारा है ,
गर्व हमें है सारे जहां से अच्छा देश हमारा है ,
लगे कभी कि दूसरे की चीज अपनी से बेहतर है,
अपनी सुधारो इस्तेमाल करो देश में इतनी काबिलियत है ,
स्वदेशी सुधारो स्वदेशी अपनाओ मांगे देश हमारा है ,
गर्व हमें है सारे जहां से अच्छा देश हमारा है।
डॉ मेजर मंजू चावला
चंडीगढ़
.jpg)
No comments:
Post a Comment