Tuesday, 17 November 2026

राष्ट्र निर्माण क़ी संस्कृति संस्कार के उत्सव - नन्दलाल मणि त्रिपाठी

राष्ट्र निर्माण क़ी संस्कृति संस्कार के उत्सव - नन्दलाल मणि त्रिपाठी

पंच पर्व के नाम से प्रसिद्ध दीपोत्सव का उत्सव वास्तव मे जीवन मे संस्कार आचरण के निर्माण के साथ साथ सम्बन्धों कि संवेदना का महत्वपूर्ण उत्साह का उत्सव है!
पंच पर्व नही बल्कि पर्व पक्ष का शुभारम्भ कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष के तेरस से शुरू होकर कार्तिक पूर्णिमा देव दीपावली एवं तुलसी विवाह के साथ पूर्ण होता है!
अठ्ठारह दिनों मे परमात्मा प्रकृति एवं प्राणी कि उद्भव विकास से संबंधित विचारो एवं सिद्धांतो कि व्यवहारिकता को आचरण संस्कार रूप मे जीवन मे स्वीकार क़र आत्म साथ करने का उत्साह उत्सव का पक्ष है!

उत्सव पर्व पक्ष का शुभारम्भ धन्वंतरि पूजन से होता है धन्वंतरि स्वास्थ्य देवता के रूप मे सनातन मे मान्य स्वीकार्य है!
धन्वंतरि का अवतरण समुद्र मंथन से हुआ था समुद्र मंथन देव दानव कि सयुक्त शक्ति द्वारा किया गया अर्थात नकारात्मक शक्ति कि दानवीय प्रवृत्ति एवं सकारात्मक प्रवृत्ति कि देव शक्ति के मिलन से 
से हुआ अर्थात सागर मंथन के समय कोई नकारात्मता थी नही सर्वत्र सकारात्मक ऊर्जा का संचार संवाद था!
सागर मंथन से सर्व प्रथम 
काललकुट विष मिला जिसे भगवान शिव शंकर नें ग्रहण 
क़र सृष्टि को विनाश से बचाया जिसके बाद सृष्टि को चौदह रत्न प्राप्त हुए जिसमे धन्वंतरि के साथ लक्ष्मी एवं अमृत महत्वपूर्ण थे!
सबसे बड़ा धन सुख निरोगी काया संदेश धन्वंतरि पूजन है तो नए वस्तुओ कि खरीद सोना, चांदी, वर्तन आदि खरीदा जाता है जो स्वास्थ्य और बैभव का प्रतिबिम्ब प्रत्यक्ष है!

दूसरे दिन जंब द्वितीया का दीपक जलाया जाता है जिसका स्पष्ट अर्थ है आत्मा कि यात्रा मे अंधकार मे प्रकाश का संचार

दूसरी मान्यता के अनुसार भगवान श्री कृष्ण नें नरकासुर का वध किया था अतः धन तेरस के दूसरे दिन नर्क चतुर्दशी के नाम से विख्यात है धनतेरस के तीसरे दिन अर्थात कार्तिक मास कि आमावस्या को घरो कि साफ सफाई रंग रोगन करने के बाद लक्ष्मी जी जिनका अवतरण सागर मंथन से हुआ था एवं जिसे भगवान विष्णु जी नें अर्धांगिनी के रूप मे स्वीकार किया था का पूजन गणेश जी के साथ किया जाता है सनातन पूजा पद्धतिओ मे शुभ कार्यों मे सबसे पहले शुभ देव भगवान गणेश एवं उनकी माता गौरी जी का पूजन साथ किया जाता है दीपावली एक मात्र ऐसा पर्व है जब शुभ देव गणेशजी का पूजन लक्ष्मी जी के साथ किया जाता है ऐसी मान्यता है कि माता लक्ष्मी गणेश जी कि मौसी है!

एक अन्य मान्यता के अनुसार भगवान राम द्वारा रावण वध के उपरांत अयोध्या वापस लौटने पर अयोध्या वासियो नें नगर को दीपो एवं तोरण द्वार से सजाते हुए उनका स्वागत किया दीपोत्सव पर्व तभी से शुरू हुआ!

सागर मंथन एवं राम विजय एवं अयोध्या वापस आने मे एक समानता है असत्य पर सत्य कि विजय एवं नकारात्मकता का सकारात्मकता मे विलय अर्थात सर्वत्र सकारात्मक ऊर्जा का प्रश्नफूटन कार्तिक आमवस्या के अगले दिन अर्थात कार्तिक शुक्ल पक्ष के प्रथम दिवस सारे कार्य विराम अवस्था मे हों जाते है व्यवसाय लेन देन खेती बारी आदि बंद रहता है इस दिवस को परवा के नाम से जाना जाता है!

गोवर्धन पूजा --

कार्तिक शुक्ल पक्ष द्वितीया को गोवर्धन पूजन किया जाता है पौराणिक मान्यताओं के अनुसार भगवान श्री कृष्ण द्वारा ब्रज वासियो को इंद्र आराधना से मना करने के बाद इंद्र के कोप से भयंकर वर्षा के कारण ब्रजवासियो का जीवन दुर्रभर नर्क बन गया तब भगवान श्री कृष्ण नें अपनी तर्जनी पर गोवर्धन धारण क़र बृजवाषियो कि रक्षा किया कुछ जगहों पर गोवर्धन पहाड़ का पूजन किया जाता है छप्पन भोग पकवान का भोग गिरिराज को लगाया जाता है गोवर्धन पूजा वास्तव मे प्रकृति पर्यावरण संतुलन का सन्देश है

एक अन्य मान्यता के अनुसार गोवर्धन नाम का ग्वाला गोपियों और राधा को छेड़ छाड़ करता परेशान करता था गोपियों नें इसकी शिकायत अपने भाईयों से किया और भाईयों द्वारा कुछ न किए जाने के कारण स्वंय गोपियों नें गोवर्धन गवाले कि कुटाई क़र दी तब से उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल एवं बिहार के कुछ भाग मे गोवर्धन कुटे जाने कि प्रथा है!

भैया दूज ----

भैया दूज के संदर्भ मे बहुत रोचक कथाये है पहली कथा तो यमराज एवं उनकी बहन यमुना जी से सम्बन्धीत है यमुना जी अपने भाई यमराज से अपने यहां आने का अनुरोध निरंतर करती रहती किन्तु कार्य व्यस्तता के कारण यमराज नही आ पाते कार्तिक मास शुक्ल पक्ष द्वितीया को बहन यमुना के घर पहुँचे बहन नें भाई स्वागत सत्कार करते हुए भाई को तिलक लगाया और भोजन कराया जससे प्रसन्न होकर यमराज नें बहन यमुना को वर मांगने के लिए कहाँ बहन यमुना नें वर माँगा कि भाईयों को यमराज का भय न रहे यमराज नें तथास्तु कहाँ और अंतर्याध्यान हों गए!
 दूसरी नरकासुर मान्यता के अनुसार भगवान श्री कृष्ण द्वारा नरकासुर वध करने के उपरांत बहन सुभद्रा से मिलने गए बहन द्वारा भाई कि आरती एवं तिलक लगा क़र स्वागत किया गया तब से भैया दूज के शुभारम्भ मना जाता है!

चित्र गुप्त पूजन --

चित्र गुप्त पूजन कि पौराणिक कथा के अनुसार सौराष्ट्र राज्य मे सौदास नमक पापी राजा था जिसके पापो से राज्य पुण्य धर्म कार्य बिलकुल समाप्त हों गए ज़ब राजा सैदास कि मृत्यु हुईं और जमराज के दरबार मे उसे प्रस्तुत किया गया तब यमराज नें चित्रगुप्त से राजा सौदास के कर्मो का लेखा जोखा माँगा चित्र गुप्त नें यमराज को बताया महराज सौदास महान पापी और दुष्ट आत्मा है सिर्फ यह एक ही कार्य धर्म का करता था कार्तिक मास कि शुक्ल पक्ष द्वितीया को मैरी और आपक़ी पूजा बड़े आदर आस्था के साथ करता था यमराज नें सौदास को नर्क से मुक्त क़र दिया और तभी से चित्र गुप्त पूजन क़ी प्रथा शुरू हुईं चित्र गुप्त पूजन कायस्थ समाज द्वारा कलम दावात क़ी प्रतीकात्मक पूजन क़र यमराज के लेखा जोखा रखने का पूजन वन्दन किया जाता है!!

नन्दलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर 
गोरखपुर उत्तर प्रदेश!!

No comments:

Post a Comment