रंगोली - वरिष्ठ कवि सुरेश कंठ
*****
आंगन में बिखरी रंगों की बहार
द्वार पर सजी है रंगोली अपार
लाल, पीला, हरा, गुलाबी रंग
हर रंग में छुपा है उमंग
फूलों से महके मन का उपवन
दीपों से जगमग हुआ है आंगन
लक्ष्मी के पग- चिन्हों की छाप
हर घर में भर दे सुख का ताप
मोर, कमल, स्वास्तिक की छटा
संस्कृति की है यह अनुपम घटा
बेटी के हाथों की कोमल कला
मांँ के आशीषों से सजी ये बेला
रंगोली कहती है प्रेम की बात
मिट जाते हैं मन के सब आघात
सुबह की किरण सी खिली मुस्कान
रंगों में बसा है हमारे हिंदुस्तान
गांव हो या शहर की गली
हर द्वार पर रंगोली है खिली
मिट्टी की खुशबू रंगों का मेल
जीवन का ये सुंदर सा खेल
न कोई भेद, न कोई दीवार
रंगोली है सबका बड़ा त्यौहार
आशा के रंगों से सजा संसार
खुशियों की बरसे यहां पुहार
हर रंग में है एक नया गीत
मन में जगा दे सच्ची प्रीत
धरती पर जैसे इन्द्रधनुष उतरा
हर दिल में आनंद का दीप पसरा
रंगोली से महके ये जहान
कवि कंठ कहते जय महान
न छल है, न कपट कहीं पर
सारा देश एक है यहां पर
जयहिंद
*******
रचयिता – काव्य शिरोमणि,
वरिष्ठ कवि सुरेश कंठ,
बथनाहा, अररिया, बिहार।

No comments:
Post a Comment