Wednesday, 18 November 2026

दीपावली - महाकवि डा अनन्तराम चौबे अनन्त

राष्ट्रीय हिन्दी साहित्य मंच हमारीवाणी 
साप्ताहिक प्रतियोगिता हेतु 
विषय.... दीपावली - महाकवि डा अनन्तराम चौबे अनन्त 

नाम.. महाकवि डा अनन्तराम चौबे अनन्त जबलपुर 
कविता... दीपावाली 

खुशियों का पर्व दीपावली है
दीपों का पर्व दीपावली है ।
रंगोली घर द्वारे में बनाए 
लक्ष्मी मैया की दीपावली है ।

कार्तिक कृष्ण पक्ष की अमावस  
की वो काली रात अंधेरी भी थी ।
जगमग दीपों की रोशनी से पूरी
अयोध्या नगरी जगमगाई थी ।

चौदह वर्ष के वनवास के वाद 
भगवान राम घर वापिस आये।
अयोध्या वासियों ने घर घर में
खुशियों ने घर घर  दीप जलाये

दीपों का पर्व दिवाली मनाये
सब मिल करके खुशी मनायें ।
घर द्वारे आंगन को सजायें ।
घर आंगन में रंगोली बनायें  ।

वंदन वारा द्वार  लगायें ।
पूजा घर को खूब सजायें ।
लक्ष्मी गणेश की पूजा करके
मां लक्ष्मी से आशीर्वाद पायें ।

सुख समृद्धि की करें कामना ।
घर द्वारे में दीप जलाये ।
मां लक्ष्मी को शीश नवायें ।
सारा सच है खुशी मनायें ।

दीपावली है दीप जलाये ।
मिल जुल करके मीठा खायें ।
दिवाली आई खुशियां मनायें ।
बस दीप जलायें दीप जलायें ।

सारा सच पटाखों से परहेज़ करें 
बच्चों के साथ फुलझड़ी जलायें ।
धन लक्ष्मी की सब बचत करें
प्रदूषण को भी होने से बचायें।

मिट्टी के बहुत दीए खरीद लो
मिट्टी के ही सब दीए जलायें ।           
घर को जगमग रोशन करके
दीपावली की खुशियां मनायें ।

कहते हैं दीपक जलता है
पर ऐसा भी नही होता है ।
तेल बाती दोनों जलते हैं
दिया का साथ भी रहता है ।

पास पड़ोस में मिठाईयां बांटें
दीपों का पर्व दिवाली मनायें ।
भाई चारा को बनाकर रखना
हिल मिल करके दीप जलायें ।

सच्चे मन से गरीबों को भी
मिठाई और कपड़े भी बांटे ।
दीपावली की खुशियों में
गरीबों के साथ खुशियां बांटें।

गरीब के घर जा करके 
एक दीपक उसके घर जलाएं।
अंधेरे घर को रोशन करके
गरीब के घर खुशियां मनाएं ।

सारा सच है दीप जलायेगे
दिवाली की खुशियां मनायेंगे।
बच्चों के साथ में खुश रहकर
बस मिट्टी के ही दीप जलायेंगे ।

 महाकवि डा अनन्तराम चौबे अनन्त
  जबलपुर म प्र

No comments:

Post a Comment