Tuesday, 30 December 2025

विकसित भारत - पदमा तिवारी

विकसित भारत - पदमा तिवारी

आओ मिलकर संकल्प सभी लें, 
हमें विकसित भारत बनाना है। 
जो डाले इस पर कुदृष्टि,
दृष्टि हीन उसे बनाना है।।

मत बनो पर पराबलंबी,
स्वावलंबी बन हमें दिखाना है। 
रहे संगठित हम सभी, 
एकता का दीप जलाना है।।

भूल जाए राग द्वेष को,
जाति धर्म का भेद मिटाना है। 
सत्य अहिंसा और सदाचार, 
पर चलकर हमें दिखाना है।।

विकसित भारत के निर्माण को, 
देश में नया बदलाव लाना है। 
भूल रहे जो मानवता को, 
दिशा नई  दिखलाना है।।

सारा सच  है मिटे भ्रष्टाचार  व्यभिचार,
जग में संदेश फैलाना है। 
वसुदेव कुटुंबकम देश हमारा 
 हमें विकसित भारत बनाना है।।

सर्वाधिकार सुरक्षित 

पदमा तिवारी दमोह मध्य प्रदेश।

No comments:

Post a Comment