मीडिया - डॉ० उषा पाण्डेय 'शुभांगी'
'मीडिया' शब्द अंग्रेजी शब्द मीडियम का बहुवचन है, जिसका अर्थ है माध्यम।
खबरों के आदान-प्रदान का है मीडिया एक माध्यम।
मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ माना जाता है।
मीडिया हमारी जानकारी बढ़ाता, हमारे व्यक्तित्व में निखार लाता है।
तीन प्रकार की मीडिया होती है प्रिंट,
इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल।
मीडिया हमारी जिज्ञासा शांत करता है, खबरों की जानकारी देता पल-पल।
प्रिंट मीडिया में कागज पर छपी सामग्री हमें मिलती है।
किताबें और पत्रिकाएं बहुत लाभदायक होतीं, हमारा सही मार्गदर्शन करती हैं।
इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेडियो, टेलीविजन, विश्व की
खबरें हमें बताता है।
विश्व में घट रही घटनाओं को, हमें घर बैठे दिखलाता है।
डिजिटल मीडिया की बात अलग है, फेसबुक, व्हाट्सएप इंस्टाग्राम, वेबसाइट, पॉडकास्ट हमें दुनिया के किसी भी कोने तक पहुंचाता है।
मीडिया हमें आसपास की और दूर की खबरों से अवगत कराता है।
मीडिया मानो दूरियाँ खत्म कर देता, परिवार के सदस्यों, दोस्तों को यह जोड़ पाता है।
हमारा दिल उदास हो, मीडिया करता है हमारा मनोरंजन।
तनाव कम करने का, मीडिया एक है बहुत अच्छा साधन।
मीडिया के लिए जो खबरें लाते हैं,
वे हैं पत्रकार।
जान जोखिम में डालकर, लाते समाचार।
ताजा खबर हम तक पहुँचाते, विश्व का हमको मिलता ज्ञान।
लोगों को जागृत करते, करते खतरों से सावधान।
खबर इकट्ठा करते, निष्पक्ष होकर करते काम।
समाचार जन-जन तक पहुँचाते, करते नहीं आराम।
निर्भीक होकर करते काम।
कमज़ोर की आवाज बनते, मेहनत कर देते काम को अंजाम।
कितनी तकलीफ सहकर खबरें लाते, फिर भी चेहरे पर मुस्कान रहती है।
सच्चाई सामने लाकर, इनको खुशी मिलती है।
ये पत्रकार ही हैं जो हम सबको जोड़े रखते हैं।
समाज के हित के लिए वे सदा समर्पित
रहते हैं।
चुनौतियों का सामना करते, देते हर पहलू पर ध्यान।
समाज की उन्नति में, होता इनका बहुत योगदान।
मीडिया पर हमें भरोसा करना चाहिए, उसका साथ देना चाहिए।
सही खबर पहुंचाने में, हमें मीडिया की मदद करनी चाहिए।
डॉ० उषा पाण्डेय 'शुभांगी'
वैस्ट बंगाल

No comments:
Post a Comment