Wednesday, 11 November 2026

नारी - महाकवि डा अनन्तराम चौबे अनन्त

अंतरराष्ट्रीय हिन्दी साहित्य मंच हमारीवाणी 
साप्ताहिक प्रतियोगिता हेतु 
नारी - महाकवि डा अनन्तराम चौबे अनन्त जबलपुर 
कविता... नारी 

मान करो सम्मान करो
नारियों का गुणगान करो ।
नारी, मां बहन बेटी बहू है 
नारी का गौरव गान करो ।

महिला तो एक नारी है
अबला नही कोई नारी है ।
नारी के रूप अनेक है पर
महिला एक सुंदर नारी  है ।

मां बहिन बेटी के रूप में
सास और बहू के रूप में ।
पत्नी का भी नारी का रूप है
नारी है ऐसे ही अनेक रूप में ।

सीता के रूप में नारी है
शक्ति पार्वती रूप में नारी है ।
सारा सच सरस्वती भी नारी है
लक्ष्मी के रूप में नारी है ।

लक्ष्मी बाई भी नारी थी
दुर्गावती भी नारी ही थी ।
अहिल्याबाई भी नारी थी
सारा सच महिलाएं नारी थी ।

स्वर्ग में सुन्दर अप्सराएं भी
महिला सुन्दर नारी ही है ।
बड़े बड़े राक्षस मुनियों की
तपस्या भी भंग कराई है ।

 मां शक्ति है मां दुर्गा है
मां ही हर घर परिवार में है ।
महिला के रूप में नारी है
एक सशक्त नारी हर घर में है ।

आज के समय में हर नारी
पुरूषों से कंधा मिलाकर चलती।
पुलिस, सेना या राजनीति हो
हर जगह नारी सहभागी रहती ।

सहनशीलता नारी की देखो
बेटी, बहू बनकर ससुराल जाती ।
नया माहौल नये लोगों के साथ
कुछ ही दिनों में घुल मिल जाती ।

एक अंजान पति के साथ में
जीवन भर साथ निभाती है ।
सुख दुख में साथ निभा करके
बच्चों की भी मां बन जाती है ।

नारी, नर के बिना अधूरी है
नर भी नारी बिन अधूरा है ।
बच्चों के बिना हर नारी की
मां की ममता भी अधूरी है ।

नारी सहनशील होती है
सुख दुख सब सहती है ।
पति का घर जैसा भी हो
सारा सच मर्यादा में रहती है ।

स्वाभिमान नारी का यही है
पति ही परमेश्वर होता है ।
एक बार शादी का बंधन
सारा सच जीवन में चलता है ।

बच्चे बूढ़े या जवान हो 
नारी ही इनकी जननी है ।
सारा सच है सृष्टि चलती है
नारी तो सबकी जननी है ।

मां बहिन बेटी के रूप में
हर नारी ही तो होती है ।
बेटी भी है कभी बहिन भी है
सारा सच मां भी नारी होती है ।

मां की ममता का प्यार पाने
हर बच्चे का हक होता है ।
मां की ममता प्यार पाकर ही
सारा सच हर बच्चा बड़ा होता है ।

ब्रह्मा विष्णु महेश देव भी
मां की ममता को तरसे थे ।
सारा सच मां की ममता पाने 
को मां के पालने में सोये थे ।

एक मां की इच्छा पूरी करने
बालक बनकर गोद में खेले थे ।
एक नारी  वो मां ही थी ।
मां की ममता में नारी ही थी ।

लक्ष्मी, पार्वती, सरस्वती जी
देवियों के रूप में नारी है ।
नारी सृष्टि की अद्भुत रचना है
मां की ममता में भी नारी है ।

सीता जी भी एक नारी थी
राधा रानी भी एक नारी थी ।
लक्ष्मी बाई या रानी दुर्गावती
ये भी सब एक नारी ही थी ।

पति और बच्चों की खुशी को
पूजा, पाठ, वृत भी करती है ।
इनकी खुशियों में खुश होकर
स्वयं भी खुश हमेशा रहती है ।

 महाकवि डा अनन्तराम चौबे अनन्त
    जबलपुर म प्र

No comments:

Post a Comment