करवा चौथ - नन्दलाल मणि त्रिपाठी
चाँद की कलाओं, चारु चंद्र की किरणें, मृगांक में सुंदर संसार,युग-युग नारी को चाहिए,चाँद सा पति, प्यार अपार॥
ब्रह्म मुहूर्त की बेलामें,साध्य-साधना आराधना शुरुआत,पति परमेश्वर स्वास्थ्य, लम्बी आयु कामना से, व्रत का सार॥
जल तक ग्रहण नहीं करती,बिन देखे चाँद, कठिन तप
साधना,चंद्रोदय उपासना का,करवा चौथ पर्व, पुण्य लाभ अपार॥
पति उन्नति शक्ति का, तीजत् योहार, पति का उपहार,सुहागन भाग्य सौभाग्य, पति चाँद सरीखा सौम्य, चाँद सा प्यार॥
करवा चौथ संबंध, संवेदना,आस्था, स्वतंत्र अनुबंध का आकर्षण,नारी पुरुष रिश्तों का, आभा चंद्र प्रधान, प्रेम का आधार॥
नारी की चाहत, पति उसका चाँद सरीखा, स्वयं चंचल किरणें,पति-पत्नी संबंध, चाँद-चाँदनी जैसी कल्पना का, सत्यार्थ साकार॥
रचनाकार: नन्दलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर, गोरखपुर उत्तर प्रदेश!!

No comments:
Post a Comment