Thursday, 12 March 2026

नारी - पदमा तिवारी

नारी -- पदमा तिवारी 

नारी तुम हो नारायणी
हिंदू संस्कृति को अक्षुण्य बनाया है
संस्कृति के पौधों को
सीच-सीच प्राणों को चढ़ाया है।।

रहती हो सदा समर्पित
हर पल अपने कर्तव्यों पर
रखती लाज दोनों कुलों की
न उठे उंगली मात-पिता पर ।।

करुणामयी  हो ममतामयी
स्वभाव का यही  श्रृंगार है
वाणी से रखती प्रसन्न
देती सबको प्यार है।।

होती करुणा स्वभाव में पर
काली भी तुम कहलाती
निर्दोष होने पर होता प्रहार जब
खुद को नहीं रोक पाती।।

अकथनीय  है नारी शक्ति
ब्रह्मा भी नहीं जान पाए
हो अज्ञेया अनंता एका और ने का
हम शक्ति  है नहीं पहचान पाए।।

.
पदमा तिवारी दमोह मध्य प्रदेश

स्त्री - संजय वर्मा "दृष्टि

 स्त्री - संजय वर्मा "दृष्टि
सच में अगर हम कविता रचते
स्त्री पर रचे
वो प्रकृति का साक्षात् रूप होती
कविता और स्त्री दोनों ही सृजन करती 
और दोनों के बिना तो
यह धरती बंजर होने में देर नहीं लगती I
कविता और स्त्री 
जगह पर तमाम मोहक रूपों में दिखती
और हम अभिभूत होते जाते
जीवन चक्र की भाति ।

सुना था पहाड़ भी गिरते
स्त्री पर पहाड़ गिरना समझ आया।
कुछ समय बाद पेड़ पर पुष्प हुए पल्ल्वित 
जिन्हें बालों में लगाती थी कभी 
वो बेचारे गिर कर कहरा रहे और मानो 
कह रहे उन लोगो से जो 
शुभ कामों में तुम्हे धकेलते पीछे 
स्त्री का अधिकार न छीनो 
बिन प्रकृति और स्त्री के बिना संसार अधूरा 
हवा फूलों की सुगंध के साथ 
गिरे हुए पुष्प का कर रही सृजन के साथ समर्थन ।

संजय वर्मा "दृष्टि "
125 बलिदानी भगतसिंहमार्ग 
मनावर जिला -

Monday, 9 March 2026

धोखा - राजवाला पुंढीर

धोखा - राजवाला पुंढीर

प्रेम होता है क्यों इस कदर देखिए
प्रेम ही प्रेम में वो बलि चढ़ गये
धोखे मिलते हैं क्यों प्रेम में देखिये
इश्क ही इश्क में रज बन उड़ गये।

प्यार के होते हैं चर्चे हर गली
तब तो मन की दीखे खिलती हर कली 
यारो मोहब्बत के इन परिंदों देखिये
मुरझाते हुए कब गगन उड़ गये।

यार के प्यार में खाए धोखे बहुत
प्यार के भाव में आये टोटे बहुत
कितने गिरते हैं दर हाट में देखिये?
आज अम्बर दिखे कल धरन गढ़ गये।

दिल्लगी में मिलीं हमको चोटें बहुत
बन्दिगी में मिलीं हमको रोकें बहुत
प्रेमी दिलबर बना या ईश्वर देखिये
घाव कदमों में फिर भी पग बढ़ गये।

बीतते पल गए जिंदगी भी बढ़ गयी 
त्याग की मूर्ति भी आगे बढ़ गयी
यार  मिलता है क्या त्याग में देखिये?
आज इसके भी दर हाट में बढ़ गये।

प्रेम मीरा का था प्रेम सीता का था
न कम मीरा का था,न कम सीता का था
पड़ी देनी परीक्षा प्रेम में देखिये
एक अग्नि जली,दूजी मुख विष चढ़गये।

कवयित्री
राजवाला पुंढीर 
एटा, उत्तरप्रदेश 

फंस जाते हैं हम जब जंजाल में 
तब चाहें निकलना हर हाल में
आ जाते हैं बीच तब ऐसे भेड़िए
मांस नुचवाने को पग आगे बढ़ गये।

देते धोखा पर धोखा थकते नहीं
पकड़े जाते हैं झूंठ पर बकते नहीं
कितने होते हैं ढीठ आप सब देखिये
धोखा देते देते ही वो ऊपर गये।

कहती पुंढीर है मन भी अधीर है
इसके लिखते हुए नैनों में नीर है
कितना गिरता गया है शख्स देखिये
पाप नदियों के यहां सैलाब बढ़ गये।

फ़रेब का महीना - रशीद अकेला

फ़रेब का महीना - रशीद अकेला

   फ़रेबी मुहब्बत के फ़रेबी तक़रार में 
नंगी हो रही लड़कियाँ दो दिन के प्यार में 
कौन समझाये ? शर्म-ओ-हया नारियों का गहना है !
मुहब्बत नहीं ये फ़रेब का महीना है ।।1।।

   इज़्ज़त होगी सड़कों पे नीलाम 
 उतरेंगे जिस्म से कपड़े यूं सरेआम 
हमारी सभ्यता संस्कृति अद्वितीय अनमोल सबका कहना है 
मुहब्बत नहीं ये फ़रेब का महीना है ।।2।।

    क्या हालत हो गई है ? संसार में 
हवसी भेड़िए घात लगाये हैं शिकार में 
बेटी बचाओ अब तो हुक्मरानों का भी कहना है …
मुहब्बत नहीं ये फ़रेब का महीना है ।।3।।

       मुहब्बत के नाम पे धोखा 
     सुरक्षा के नाम पे  धोखा 
काला दिन ..काली करतूतों का आईना है 
मुहब्बत नहीं ये फ़रेब का महीना है ।।4।।

बचा लो अपनी इज्जत-व-आबरू 
बचा लो देश की इज्जत-व-आबरू 
पाश्चात्य संस्कृति का स्वरूप बड़ा घिनौना है 
मुहब्बत नहीं ये फ़रेब का महीना है ।।5।।

रशीद अकेला , झारखण्ड 
लेखक एवं समाजसेवी

मेरे प्यारे वतन - दिशा सिंह


मेरे प्यारे वतन - दिशा सिंह 

मेरे प्यारे वतन मुझको तेरी कसम 
जीत के गीत दोहराएंगे एक दिन 
 सर झुकेगा नहीं शत्रु के सामने 
सर कटा कर चले आयेंगे एक दिन 
 
 प्रेम में जानकी राधिका हम बने 
युद्ध में सोफिया व्योमिका हम बने 
तन के पापों को धोए गंगा बने 
तीन रंगो से शोभित तिरंगा बने 
 
दे चुके हैं वचन तुझको ऐ सर जमी 
तेरी मिट्टी में मिल जायेंगे एक दिन 

 मेरे गीतों में झांसी की रानी रहे 
शौर्य गाथा में मेरी कहानी रहे 
जिंदगानी रहे न रहे ये मगर 
हर दिशा में दिशा की निशानी रहे 

इन रगों में अभी बह रहा जो लहू 
देश के नाम कर जायेगे एक दिन 

   ✍️ दिशा सिंह
उत्तर प्रदेश